इन भोजपुरी एक्ट्रेस के MMS हुए लीक, किसी का डूबा करियर तो कोई हुआ फेमस

Bhojpuri Actress MMS Leak: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे नाम है, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय आपनी जबरदस्त आवाज से लाखों-करोड़ों लोगों को अपना मुरीद बनाया है। इन एक्ट्रेसेस और सिंगर का करियर आसमान की बुलंदियों पर पहुंच गया, लेकिन अचानक से एक्ट्रेसेस की कुछ फोटोस और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिन्होंने तहलका मचा दिया और इन प्राइवेट तस्वीरों और MMS वीडियो के लीक हो जाने के कारण इन सभी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस लिस्ट में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन अक्षरा सिंह से लेकर इंडस्ट्री की मशहूर गायिका शिल्पी राज तक का नाम शामिल है।

अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अक्षरा सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फैशन क्वीन के तौर पर जाना जाता है। वही करण जोहर के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीपी से निकलने के बाद तो अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग चौतरफा फैल गई है। अक्षरा सिंह आज इंडस्ट्री की महंगी अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती है, लेकिन बीते 7 महीने में अक्षरा के दो MMS वीडियो लीक हो चुके हैं, जिसके चलते अक्षरा काफी परेशान हो गई है। यही वजह है कि एक्ट्रेस ने अब यह साफ कर दिया है कि इस तरह के वीडियो को लीक करने वालों को अब वह नहीं छोड़ेंगी और उनके खिलाफ लीगल एक्शन भी लेंगी।

whatsapp channel

google news

 

तृषा कर मधु

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक तृषा कर मधु भी MMS लीक कांड का शिकार हो चुकी है। उनके MMS ने काफी हंगामा मचाया था। मधु का जो प्राइवेट वीडियो लीक हुआ था, उसमें वह अपने बॉयफ्रेंड संग आपत्तिजनक हालत में नजर आई थी। हालांकि बाद में इस पर बयान देते हुए तॉषा ने कहा था कि उनका वीडियो नहीं है, ये उन्हें बदनाम करने की कोशिश है।प्रियंका पंडित

प्रियंका पंडित

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वाली प्रियंका पंडित का जब प्राइवेट वीडियो लीक हुआ, तो लोगों ने न सिर्फ एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया बल्कि इसके साथ ही एक्ट्रेस का करियर भी पूरी तरह से चौपट हो गया। आलम यह है कि आज एक्ट्रेस के पास काम नहीं है। वही इन दिनों प्रियंका पंडित अभिनय की दुनिया से परे कृष्ण भक्ति में लीन नजर आ रही है।

शिल्पी राज

21 साल की भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर गायिका शिल्पी राज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। शिल्पी राज ने महज 21 साल की उम्र में इंडस्ट्री में अपना मुकाम अपनी आवाज के दम पर खड़ा किया है। आज शिल्पी राज के हर गाने यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक काफी तहलका मचाते हैं। 21 साल की शिल्पी राज की आवाज का जादू कुछ ऐसा है कि वह इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह से लेकर ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव तक के साथ काम कर चुकी है।

संभावना सेठ

टेलीविजन इंडस्ट्री से लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तक अपने बोल्ड अंदाज का जलवा दिखाने वाली संभावना सेठ का भी एक प्राइवेट वीडियो लीक हो चुका है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कुछ ऐसी हालत में नजर आई थी कि उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स के तीखे बयानों का सामना करना पड़ा। इसके बाद एक्ट्रेस ने इस पर सफाई भी दी और कहा कि यह वीडियो फर्जी है।

Share on