Akshara Singh को सता रही गर्मा की मार, उस पर पीछे पड़ा ये छिछोरा; देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 10 मई 2023, 2:44 अपराह्न

Akshara Singh Viral Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों और गानों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आ रही है। अक्षरा हर दिन सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें और वीडियो साझा कर फैंस का भरपूर एंटरटेनमेंट कर रही है। हाल फिलहाल अक्षरा ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अक्षरा सिंह ने इस वीडियो को साझा करते हुए यह बताया है कि वह गर्मी के चढ़े पारे से बहुत परेशान है।

वायरल हुआ अक्षरा सिंह का वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद अक्षरा सिंह ने कुछ घंटों पहले ही अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। बस कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 29000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वही इस पर कमेंट करने वालों की भी भरमार लगी हुई है। अक्षरा सिंह के इस लेटेस्ट वीडियो को ना सिर्फ फैंस पसंद कर रहे हैं, बल्कि इसमें नजर आ रहे उनके हैंड फैन की भी जमकर तारीफ कर रही है।

ये भो पढ़ें- Akshara Singh की आखें हुई खराब? खुद डायरेक्टर को फोन कर कहा- नहीं देख पा रही; सामने आया Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में- हाय गर्मी… लिखा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे गर्मी से परेशान होकर अक्षरा सिंह एक हैंड फैन लेकर घूम रही है, जिससे वह अपने चेहरे पर हवा कर रही हैं। हालांकि इसी दौरान उनके पीछे एक आदमी भी चक्कर लगा रहा है, जो जहां-जहां अक्षरा फैन को घुमा रही है, वहां-वहां उनके पीछे-पीछे घूम रहा है। अक्षरा सिंह पहले तो गर्मी से परेशान खुद में ही मस्त रहती है, लेकिन जैसे ही उनकी नजर पीछे वाले व्यक्ति पर पड़ती है वह गुस्से में उसे अपना हैंड फैन थमा कर वहां से चली जाती हैं।

ये भो पढ़ें- Akshara Singh बेच रही यूपी-बिहार, एक चुम्मे की कीमत पर लुटा रही सबकुछ, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह का यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यहीं वजह है कि कमेंट सेक्शन में लोग उनकी और उनके हैंड फैन दोनों की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। बता दे यह वीडियो अक्षरा सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘जानू आई लव यू’ के शूटिंग के दौरान का है। इस फिल्म में अक्षरा सिंह के साथ विक्रांत सिंह राजपूत भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।