Akshara Singh बेच रही यूपी-बिहार, एक चुम्मे की कीमत पर लुटा रही सबकुछ, देखें Video

Akshara Singh New Song Ek Chumaa: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फैशन क्वीन अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना कुछ घंटों पहले ही रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम ‘एक चुम्मा’ है। रिलीज के साथ ही इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। इस गाने में एक बार फिर अक्षरा सिंह अपने दमदार अवतार में नजर आ रही है। लंबे समय बाद अक्षरा सिंह को इस अवतार में वापसी करते देख फैंस सुपर एक्साइटिड हो गए हैं। यही वजह है कि लोग इसे बार-बार इसे प्ले करके देख रहे हैं।

 Akshara Singh New Song Ek Chumaa

आ गया अक्षरा सिंह का नया गाना- एक चुम्मा (Bhojpuri Song ek chumma)

अक्षरा सिंह और करण खन्ना पर फिल्माया गया नया भोजपुरी गाना एक चुम्मा रिलीज हो गया है। रिलीज के घंटे भर के अंदर इसने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। इस गाने में जहां अक्षरा सिंह मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं, तो वही करण खन्ना भी बेफिक्री और बेबाक दिख रहे हैं। अक्षरा सिंह और करण खन्ना की जोड़ी को लोग इस गाने में बेहद पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि लोग इसे बार-बार प्ले करके देख रहे हैं। महज एक घंटे पहले रिलीज हुआ यह गाना 10 हजार व्यूज़ के आंकड़े (खबर लिखे जाने तक) के पार पहुंच गया है।

whatsapp channel

google news

 

भोजपुरी में रिलीज हुआ अक्षरा सिंह और रोशन सिंह की आवाज में ‘एक चुम्मा’ गाना 90 के दशक के सबसे सुपरहिट गाने पर आधारित है। हालांकि इसके बोल उस गाने से काफी अलग है। गाने में आप देख सकते हैं कि कैसे अक्षरा सिंह एक चुम्मा के लिए यूपी-बिहार को दांव पर लगाती नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह का मस्तीखोर अंदाज और करण खन्ना का उन्हें समझाने का मजेदार तरीका लोगों का भरपूर एंटरटेनमेंट कर रहा है।

ये भी पढ़ें- मशहूर सिंगर सोनू निगम ने थामा भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का हाथ, एक साथ दोनों आए नजर, वायरल VIDEO देखें

बात इस गाने की पूरी कास्ट टीम की करें तो बता दे कि इस गाने में अक्षरा सिंह और रोशन सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसके लिरिक्स अजीत मंडल ने लिखे हैं और इसे रोशन सिंह ने ही कंपोज किया है। वहीं इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ करण खन्ना अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाते नजर आ रहे हैं। बता दे यह गाना उदित नारायण और अलका याग्निक के 90 के दशक के गाने ‘एक चुम्मा’ पर आधारित है।

Share on