Akanksha Dubey Boyfriend Samar Singh Arrest: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में हर दिन होते खुलासे सभी को चौंका रहे हैं। वहीं अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल कई दिनों से फरार चल रहे आकांक्षा दुबे के ब्वॉयफ्रेंड भोजपुरी सिंगर समर सिंह को आखिरकार पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि समर सिंह को गाजियाबाद नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात गिरफ्तार किया गया है। आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में सारी शक सुईया समर सिंह पर ही घूम रही थी। वही समर सिंह भी आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से ही फरार बताए जा रहे थे।
आकांक्षा दुबे के बॉयफ्रेंड समर सिंह गिरफ्तार
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से ही उनकी मां लगातार उनकी मौत का जिम्मेदार समर सिंह को ही बता रही थी। मां के साथ-साथ कई करीबी दोस्तों ने भी समर सिंह और आकांक्षा के बीच बिगड़ते रिश्तो को लेकर खुलासे किए थे। समर सिंह एक्ट्रेस की मौत के बाद से ही फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार समर सिंह की तलाश कर रही थी। वहीं फाइनली पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। समर सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई को पूछताछ के आधार पर बढ़ाएगी।
ये भी पढ़ें- लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थीं आकांक्षा दुबे, जाने उस रात होटल के कमरे क्या हुआ था !
एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह पर उनकी बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। बता दे आकांक्षा दुबे 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गई थी। इस दौरान उनका शव पंखे से लटका हुआ था। 25 साल की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले ने भोजपुरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। हर कोई इस मामले में एक्ट्रेस के लिए इंसाफ की गुहार लगाता नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें- मौत के बाद अपनी पीछे कितनी दौलत छोड़ गई आकांक्षा दुबे, पिता बनान चाहते थे IPS
समर सिंह को हो फांसी- आकांक्षा दुबे की मां
वहीं एक्ट्रेस की मां ने अपनी बेटी की हत्या का शक जताया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समर सिंह को फांसी की सजा देने की गुहार भी लगाई है। एक्ट्रेस की मां का कहना है कि मैं योगी सरकार से यही चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय मिले। समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए। वह आत्महत्या नहीं कर सकती… इन दोनों ने मिलकर उसे मारा है। समर सिंह मेरी बेटी को बहुत परेशान करता था। टॉर्चर करता था और किसी के साथ काम नहीं करने देता था। उसका कहना था कि सिर्फ मेरे साथ काम करो। उसने इसी के चलते मेरी बेटी आकांक्षा को मारा है।