Akanksha Dubey Net Worth: मौत के बाद अपनी पीछे कितनी दौलत छोड़ गई आकांक्षा दुबे, पिता बनान चाहते थे IPS

Akanksha Dubey Net Worth: 25 साल की भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। आकांक्षा दुबे के चले जाने से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। सभी के लिए इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर अचानक कैसे आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया। बता दे आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के एक होटल के कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आकांक्षा दुबे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही इस मामले में पूरी सच्चाई सामने आएगी। ऐसे में आइए हम आपको आकांक्षा दुबे की नेटवर्थ से लेकर उनके परिवार के बारे में सब कुछ डिटेल में बताते हैं।

Akanksha Dubey Net Worth

कौन है आकांक्षा दुबे (Who is Akansha Dubey)

आकांक्षा दुबे का जन्म 21 अक्टूबर 1999 को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। आकांक्षा दुबे 3 साल की उम्र में ही अपने माता-पिता के साथ मुंबई आ गई थी। आकांक्षा को बचपन से ही एक्टिंग और डांसिंग का शौक था। ऐसे में बहुत छोटी उम्र में ही उन्होंने टिक-टॉक पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। टिक टॉक वीडियो के जरिए ही आकांक्षा सोशल मीडिया स्टार बनी थी और बाद में उन्हें भोजपुरी फिल्मों और गानों में काम करने का मौका मिला।

Akanksha Dubey

whatsapp channel

google news

 

आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे पिता

आकांक्षा दुबे के पिता को बेटी का एक्टिंग की दुनिया से जुड़ना बिल्कुल पसंद नहीं था। वह अपनी बेटी को आईपीएस ऑफिसर बनाना चाहते थे, लेकिन बाद में बेटी की जीत के आगे झुक गए और उनके काम को सपोर्ट करने लगे। बेटी के निधन से परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लिए इस बात पर यकीन करना पाना भी मुश्किल हो रहा है कि उनकी 25 साल की बेटी अब इस दुनिया में नहीं है।

Akanksha Dubey

बात आकांक्षा दुबे के परिवार की करें तो बता दें कि आकांक्षा का परिवार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला है। उनके माता-पिता या भाई-बहन से जुड़ी कुछ ज्यादा जानकारी नेट पर उपलब्ध नहीं है। आकांक्षा दुबे ने ना ही अब तक शादी की थी और ना ही उनके रिलेशनशिप से जुड़ी कोई खबर कभी सुर्खियों में आई है। आकांक्षा अपने माता-पिता और परिवार वालों के साथ ही मुंबई में रहती थी।

Akanksha Dubey

आकांक्षा की नेटवर्थ (Akanksha Dubey Net Worth)

बात आकांक्षा की कमाई की करें तो बता दें मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा 50 से 60 लाख रुपए की संपत्ति की मालकिन थी। आकांक्षा ने भोजपुरी फिल्मों और गाना के अलावा इंस्टाग्राम और यूट्यूब से भी लाखों में कमाई की थी। बता दे आकांक्षा हर महीने 60 से 70 हजार रुपए की कमाई करती थी।

Share on