बेहद खूबसूरत है ऐश्वर्या-अभिषेक की बेटी अराध्या बच्चन, इन तस्वीरें को देख लोगों ने कहां- हुस्न परी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 17 अप्रैल 2023, 8:44 अपराह्न

Aaradhya Rai Bachchan Photos : ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के चर्चे देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी मशहूर है। ऐश्वर्या को दुनिया की खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है। ऐसे में बात अगर ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन की करें, तो बता दें कि खूबसूरती के मामले में वह अपनी मां से कम नहीं है। आराध्या राय बच्चन बेहद खूबसूरत और क्यूट है। उनकी खूबसूरती के चर्चे हर दिन उनकी वायरल होती तस्वीरों के साथ सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं।

Aaradhya Rai Bachchan

बेहद खूबसूरत है अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन

अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन बेहद क्यूट और खूबसूरत है। वह अक्सर अपनी मां के साथ नजर आती है। आराध्या बच्चन मां के साथ पैपराजी को बेहद क्यूट अंदाज में पोज भी देती है। उनकी खूबसूरत स्माइल उनके चेहरे की सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ा देती है। बता दे ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की लाडली 11 साल की हो गई है और अभी से अपनी खूबसूरती और क्यूटनेस से लोगों के दिलो पर राज करती है।

ये भी पढ़ें: 25 साल छोटी पूजा को डेट कर रहे हैं सलमान खान? खुद एक्टरेस ने खोला रिलेशनशिप राज

Aaradhya Rai Bachchan

देसी अवतार में सबका दिल लुट लेती है आराध्या बच्चन

आराध्या की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिस पर फैंस भी जमकर प्यार बरसाते हैं। आराध्या बच्चन परिवार की एकलौती सबसे छोटी लाडली है। अराध्या को ज्यादातर फंक्शंस में ट्रेडिशनल अवतार में ही देखा जाता है। आराध्या की जितनी भी तस्वीरें अब तक वायरल हुई है, सभी में उन्हें लगभग देसी अवतार में ही देखा गया है। वही हाल ही में वह मुकेश अंबानी के ग्रैंड इवेंट फंक्शन में भी अपने परिवार के साथ शामिल हुई। इस दौरान इवेंट में उन्होंने बेहद खूबसूरत सूट पहना हुआ था।

ये भी पढ़ें:सलमान खान के साथ सिर्फ ऐसी ड्रेस पहन ही सेट पर महिलायें कर सकती है काम, पलक तिवारी का खुलासा

Aaradhya Rai Bachchan

दादा के साथ खास बॉन्ड शेयर करती है आराध्या बच्चन

इससे कुछ दिन पहले ही उन्हें मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के सगाई फंक्शन में भी देखा गया था। वहां भी उन्होंने बेहद खूबसूरत अनारकली सूट पहना था। आराध्या की वायरल ज्यादातर तस्वीरें सूट में ही है। आराध्या अपने दादा अमिताभ बच्चन के बेहद करीब है। यही वजह है कि अमिताभ बच्चन आराध्या के साथ बिताए अपने सभी क्वालिटी टाइम की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हैं, जहां फैंस आराध्या के क्यूटनेस पर प्यार बरसाना बिल्कुल नहीं भूलते।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।