Top 5 Bhojpuri Holi Song : आज ही रिलीज हुए ये 5 भोजपुरी होली सांग ने मचाया हंगामा, लोग हुए सुनने को मजबूर

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 27 फरवरी 2023, 7:52 अपराह्न

Top 5 Bhojpuri Holi Song: होली का त्योहार जल्द ही आने वाला है ऐसे में भोजपुरी होली गानों का जलवा इनदिनों यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। लगातार होली के गानों के रिलीज ने इंटरनेट का माहौल रंगीन कर दिया है। भोजपुरी के तकरीबन 40 करोड़ से ज्यादा दर्शक इन दिनों होली के गानों को खूब पसंद कर रह रहे हैं और नए गानों के रिलीज का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि होली का त्योहार बिना गानों के अधूरा है और उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के लोगों के लिए होली भोजपुरी गानों के बिना कुछ नही है।

तभी तो यूट्यूब पर आते ही ये भोजपुरी गाने मिनटों में वायरल हो जाते हैं। तो चलिए ऐसे में आज हम आपके लिए भोजपुरी गानों की वो लिस्ट लेकर आये हैं जो आज ही रिलीज हुए हैं। आपको बतादें की इस लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार्स खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, रितेश पांडे से लेकर गुंजन सिंह के गाने शामिल हैं जिसे लोगों द्वारा बार-बार देखा जा रहा है।

भगिनवा के फुवा:-

इस लिस्ट में पहला गाना खेसारी लाल यादव का है जिसका दर्शकों को बेहद बेसब्री से इंतजार था। इस गाने को खेसारी लाल और नेहा राज ने अपनी आवाज दी है। बतादें की इस गाने का नाम ‘भगिनवा के फुवा’ है जिसे रिलीज के बाद से अभी तक 1.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा बात करें वीडियो की तो इसमें भोजपुरी सुपरस्टार यामिनी सिंह के साथ नजर आ रहे हैं और इनकी केमिस्ट्री लोगों द्वारा खूब पसंद भी की जा रही है।

चोलिये प:-

भोजपुरी सुपरस्टार्स में से एक पवन सिंह का गाना भी अपने रिलीज के बाद से ही हंगामा मचा रहा है। मालूम हो कि इस गाने को पवन सिंह और अनजान बिंदु ने अपनी आवाज दी है जिसे अबतक 778,057 से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आपको बतादें की ‘चोलिये प” गाने के इस वीडियो में एक्टर के साथ अंतरा शर्मा नजर आ रही है और दोनों को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

‘केरवा के रसवा जीजा’:-

अगला गाना रितेश पांडे और ट्रेंडिंग गर्ल शिल्पी राज का है जो अपने रिलीज के बाद से ही हंगामा मचा रहा है। बतादें की ‘केरवा के रसवा जीजा’ गाने के इस वीडियो में रितेश महिमा सिंह के साथ नजर आ रहे हैं जिसे अबतक 47,913 से ज्यादा लोगों ने देखा है और हर किसी को इनकी केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है।

होली के फ़ॉर्मूला:-

इसके अलावा एक और गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है जिसे अवधेश प्रेमी यादव ने अपनी आवाज दी है। बतादें की इस गाने का नाम ‘होली के फ़ॉर्मूला’ है जिसे रिलीज के बाद से अबतक 90,096 से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

होलिया में जिजवा टोवे करतौ गे:-

इस लिस्ट में आखिरी गाना गुंजन सिंह और खुशी कक्कर द्वारा गाया गया ‘होलिया में जिजवा टोवे करतौ गे’ है जो अपने रिलीज के बाद से ही लगातार हंगामा मचा रहा है। बतादें की अबतक इस गाने को 107,200 से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

About the Author :