त्रिपाठी परिवार में गूंजी किलकारी; पंकज त्रिपाठी पत्नी के साथ नन्ही परी को दुलारते नजर आए

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 04 जून 2025, 3:01 अपराह्न

एक्टर पंकज त्रिपाठी के घर खुशियों की दस्तक हुई है। वे अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी के साथ भाई की नवजात बच्ची को गोद में लेकर दुलारते नजर आए। जानें पूरा मामला।

एक्टर पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज़ क्रिमिनल जस्टिस को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस नई सीरीज़ में भी पंकज त्रिपाठी ने एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसी बीच त्रिपाठी परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है – परिवार में किलकारी गूंजी है।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक तस्वीर में पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी के साथ एक नन्ही बच्ची को गोद में लेकर दुलारते नजर आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ अपने भाई परितोष तिवारी के घर पहुंचे थे। परितोष तिवारी हाल ही में पिता बने हैं, और इस तरह पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी अब ‘बड़े पापा’ और ‘बड़ी मम्मी’ बन गए हैं।

तस्वीर में पंकज त्रिपाठी एक कुर्सी पर बैठे हैं और उनकी गोद में परितोष की नवजात बेटी है, जिसे वह और उनकी पत्नी दुलारते नजर आ रहे हैं। यह फोटो परितोष तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा – “बिना शर्त वाला प्यार… भैया और भाभी (बड़े पापा और बड़ी मम्मी) – बहुत सारा प्यार।”

परितोष तिवारी

कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई?

पंकज त्रिपाठी के भाई परितोष तिवारी एक अभिनेता और लेखक हैं। उन्होंने मीनाक्षी सेन से शादी की है। परितोष और मीनाक्षी 23 मई को माता-पिता बने हैं। उन्होंने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम के माध्यम से साझा की थी।

बता दें कि परितोष तिवारी डांस रियलिटी शो सुपर डांसर में ‘मामा जी’ का किरदार निभाकर काफी लोकप्रिय हुए थे। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी अभिनय किया है।

Also Read : Video: विजिलेंस की रेड पड़ी तो खिड़की से ₹500 के नोटों के बंडल फेंकने लगा ग्रामीण विकास विभाग का चीफ इंजीनियर, घर में मिले करोड़ों

पंकज त्रिपाठी का वर्क फ्रंट

पंकज त्रिपाठी की नई वेब सीरीज़ क्रिमिनल जस्टिस हाल ही में 29 मई को रिलीज़ हुई है। इसके अलावा उनकी आगामी फिल्म मेट्रो भी जल्द ही आने वाली है। वहीं हेरा फेरी 3 में बाबूराव के किरदार के लिए पंकज त्रिपाठी का नाम जोरों पर है। खबरों के अनुसार, परेश रावल ने इस फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया है, जिसके बाद पंकज त्रिपाठी को इस किरदार के लिए संभावित विकल्प माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।