तालिबान द्वारा किडनैप भारतीयों समेत 150 लोगों को छोड़ा गया, लौट रहे हैं काबुल एयरपोर्ट

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान संकट से घिर चुका है। भारत के लिए चिन्ता की बात यह है कि वहाँ कई भारतीय नागरिक फँसे हुए हैं। इस बीच भारत के लिए बहुत बुरी ख़बर सामने आई है। अफगानिस्तानी मीडिया अल-इत्तेहा रूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार , आतंकवादी संगठन द्वारा 150 लोगों का अपहरण कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इसमें अधिकतर लोग भारतीय हैं। कहा जा रहा कि इन लोगों को काबुल एयरपोर्ट के नजदीक से किडनैप किया गया है।

अल-इत्तेहा ने सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपहरणकर्ता के तार तालिबान से जुड़े हुए हैं और वह 8 मिनीवैन में लोगों को तर्खिल की ओर ले गए हैं। बाद में अल-इत्तेहा के तरफ से दी गई जानकारी मे बताया गया कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं। जिन भी लोगों तालिबान द्वारा किडनैप किया गया था, उनके पासपोर्ट की जांच-पड़ताल करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।

हालिया जानकारी के मुताबिक एक सैन्य विमान द्वारा 80 भारतीयों को ताजिकिस्तान ले जाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपहरणकर्ताओं ने लोगों को दूसरे गेट से हवाई अड्डे तक पहुंचाने की बात कहकर उनका अपहरण किया। वे उन लोगों को लेकर कहां गए हैं,ये बातें अभी तक साफ़ नहीं है। तालिबान के प्रवक्ता अहमदुल्ला वासिक ने 150 से अधिक लोगों के अपहरण के पीछे तालिबान का हाथ होने से इंकार किया है।

अल-इत्तेहा की रिपोर्ट मे दावा किया गया है कि अब तक भारत सरकार की तरफ से इस बारे मे कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।बता दे कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने से पहले ही बिगड़ते हालात का अन्दाजा लगाकर भारत सरकार वहां से भारतीयों को निकालने में लगी हुई है। कई भारतीयों को अब तक मे वहाँ से निकाला जा चुका है, लेकिन अब कई भारतीय फंसे वहाँ हुए हैं जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।

whatsapp channel

google news

 
Share on