गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए शादीशुदा आदमी ने उसके घर तक खोद दी सुरंग, ऐसे खुला राज

Written by: Satish Rana | biharivoice.com • 31 दिसम्बर 2020, 9:42 अपराह्न

कहते हैं इश्क में इंसान के सही और गलत में भेद कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे हालातों में कई बार इंसान वो कर गुजरता है, जो उसे नहीं करना चाहिए था। मेक्सिको में एक आदमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने के लिए कुछ ऐसा ही काम किया लेकिन वो पकड़ा गया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेक्सिको में एक शख्स ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमिका के घर तक एक सुंरग खोद डाली लेकिन प्रेमिका के पति ने उसे धर दबोचा।

अल्बर्टो नाम के एक शख्स ने अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए एक सुरंग खोद दी। प्रेमिका से मिलने के लिए उस समय जाता था जब उसका पति घर से बाहर होता था। लेकिन एक दिन महिला के पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। खबरों की मानें तो महिला पामेला का पति 1 दिन जल्दी घर पहुंच गया तब उसे इस पूरे मामले की भनक लगी।

महिला के पति ने आशिक अल्बर्टो को सोफे के पीछे छुपा हुआ पाया और देखा की वहां पर एक सुरंग है, जो उसके घर के बाहर ले जाती है। जब वो उस सुरंग में उतारा तो उसने पाया कि सुरंगे उसके घर से अल्बर्टों के घर का रास्ता देती है। ख़ुलासे के बाद दोनों के बीच लड़ाई हो गयी और मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को बुलाना पड़ा।

About the Author :