सगाई करने के वाबजूद सात फेरे नहीं ले पाए ये सितारे, शादी से पहले ही टूटा गया रिश्ता

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 28 सितम्बर 2021, 6:33 अपराह्न

बॉलीवुड में रिश्तों का बनना और बिगड़ना आम बात है। यहां आए दिन अफेयर की चर्चा होती है। तो वहीं ब्रेकअप की खबरों को लेकर भी सितारे ज़्यादातर चर्चा में रहते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने प्यार किया सगाई की लेकिन शादी का नाम नहीं दे सके।

अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर  फिल्म “हां मैंने भी प्यार किया हैं” मे साथ काम कर चुके है। इन दोनों की लव स्टोरी फिल्म रिफ्यूजी के सेट पर शुरुआत शुरू हुई थी। यह दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे इन दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन करिश्मा कपूर की मां इस रिश्ते से खुश नहीं थी। क्योंकि उस समय करीना करिश्मा कपूर का करियर बुलंदियों पर था और अभिषेक बच्चन की फिल्में लगातार फ्लॉप हुए जा रही थी। इस वजह से इन दोनों का रिश्ता टूट गया।

शिल्पा शिंदे और रोमित राज

भाभी जी घर पर हैं और बिग बॉस विजेता शिल्पा शिंदे को कौन नहीं जानता होगा। शिल्पा शिंदे ने एक्टर रोमित राज से सगाई की थी हालांकि किसी कारण उनका शादी टूट गया।

राखी सावंत और इलेश परुजनवाला

राखी सावंत ने राखी का स्वयंवर शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने अपने लिए NRI इलेश परुजनवाला को दूल्हे के रूप में चुना था। शो के दौरान ही राखी ने परुजनवाला के संग सगाई की थी। धूमधाम से इन दोनों की सगाई हुई थी हालांकि राखी ने खुलासा किया था की वो शो को केवल पैसों के लिए कर रही थी।

रतन राजपूत अभिनव शर्मा

“रतन का रिश्ता” में अभिनव स्वयंबर के विजेता रहे थे। इन दोनों ने  2010 में सगाई की थी हालांकि किसी कारणवश दोनों अलग हो गए।

महक चहल और अश्मित पटेल

टीवी कलाकार अश्मित पटेल और महक  ने 2017 में एक दूसरे के साथ सगाई की थी। एक इंटरव्यू के दौरान महक ने कहा था कि हम दोनों आपसी सहमति के बाद अलग हुए। अलग होने में दोनों ख़ुशी महसूस कर रहे थे। आपको बता दें कि महक और अश्मित 2020 में अलग हो गए थे।

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल

उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना का प्यार बिग बॉस 8 के जरिए परवान चढ़ा था। दोनों डांस रियलिटी शो नच बलिए में भी एक साथ नजर आ चुके हैं। इन दोनों ने शो के मंच पर ही सगाई की थी। हालांकि उपेन ने कुछ ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा था कि करिश्मा उसके साथ विक्टिम कार्ड प्ले कर रही है। दोनों में आपसी मतभेद होने के कारण इनका रिश्ता टूट गया।

करण सिंह ग्रोवर बरखा बिष्ट

करण सिंह ग्रोवर 3 शादियाँ कर चुके हैं। फिलहाल करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु अपनी खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। आपको बता दें कि करन और बरखा ने साल 2004 में सगाई की थी। हालांकि 2006 में इन दोनों ने अपने अपने रास्ते अलग कर लिए।

चारु आसोपा नीरज मालवीय

आपको बता दें कि चारु आसोपा नीरज मालवीय टीवी शो ‘मेरे अंगने में” एक साथ नजर आ चुके हैं। इन दोनों ने टीवी सीरियल में भाई बहन का किरदार निभाया था। हालांकि रियल लाइफ में दोनों ने 2016 में एक दूसरे के साथ सगाई किया था। रिश्तो में अनबन की वजह से इनकी शादी नहीं हो पायी।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।