इन भोजपुरी फिल्मों के नाम पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएगे आप, हो जाएंगे लोट-पोट

हमारे देश में कई तरह की भाषाएं बोली जाती है, यहां क्षेत्रीय भाषाओं का चलन अधिक हैं। तभी तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा भी भारत में कई फ़िल्म इंडस्ट्रीज हैं जिनमे साउथ, तमिल, तेलुगु जैसे नाम शामिल हैं। इन्ही में से एक हैं भोजपुरी इंडस्ट्री जिसने समय के साथ बेहद सफलता हासिल कर ली हैं और आज भोजपुरी सिनेमा की पहचान लगभग हर जगह है।

इस इंडस्ट्री ने पहले के मुकाबले काफी तरक्की हासिल कर ली है तभी तो अब भोजपुरी जगत में भी बड़े प्रोजेक्ट की फिल्में बननी शुरू हो गई हैं। हालांकि बेहद चर्चित होने के बावजूद भी कुछ भोजपुरी फिल्मों, गानों और उनके एलबम्स के नाम इतने अटपटे होते हैं कि लोगों की उन्हें पढ़कर हँसी निकल जाती हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही भोजपुरी फिल्मों के नाम बताते हैं जिन्हें सुन कर आप भी हँसी से लौट पॉट हो जाएंगे।

पी के पटाईल बा’

इस टाइटल का नाम ही लोगों को हंसाने के लिए काफी है। बता दें कि यह एक होली म्यूजिक वीडियो का नाम हैं जिसके लिरिसिस्ट सागर शर्मा हैं। इस वीडियो में सत्येंद्र-भिखारी ने म्यूजिक दिया हैं और इसके गायक अमरनाथ सैनी हैं।

हीरो गमछावाला

इस फ़िल्म का नाम सुनते ही लोगों को यह साफ समझ आता हैं कि इस फ़िल्म का मुख्य किरदार यानी कि हीरो गमछे को बेहद महत्व देता हैं। आपको बता दें कि दर्शकों को इस फ़िल्म ने बहुत एंटरटेन किया हैं और 2 घंटे 26 मिनट की इस फ़िल्म में अंजना सिंह, यश कुमार मिश्रा, राजन मोदी और संगीता तिवारी जैसे किरदार शामिल हैं।

whatsapp channel

google news

 

जींस वाली भौजी

भोजपुरी इंडस्ट्री में “भौजी” शब्द बेहद पॉपुलर है। तभी तो इस नाम से फिल्मों के नाम रख दिये जाते हैं। आपको बता दें कि इस फ़िल्म के लीड रोल में प्रिंस राजपूत और रूपा मिश्रा एक साथ नजर आए थे। वही इसके निर्देशक प्रदीप शर्मा थे।

रिक्शावाला आई लव यू’

इस गाने का टाइटल अपने आप में बेहद यूनिक है। हालांकि इस तरह के गाने के नाम भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में बेहद हैं जैसे कि “दरोगा जी आई लव यू”। इस गाने के टाइटल मात्र से ही यह समझ आता है कि लड़की को एक रिक्शेवाले से प्यार हो जाता हैं।

तोहरे कारन गइल भंइसिया पानी में’

इस नाम को पढ़कर अच्छे अच्छे की हंसी निकल जाए। लेकिन आपको बतादें की यह नाम पढ़ने में जितना फनी है, इसके किरदार उतने ही मजबूत है। इस फ़िल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह, सपना थापा, केके गोस्वामी जैसे सितारों ने काम किया हैं।

मियां आनाड़ी बा बीवी खिलाड़ी बा’

साल 2007 में आई इस फ़िल्म का नाम बेहद कमाल हैं। बतादें की इस फ़िल्म में भोजपुरी जगत के फेमस कलाकारों ने काम किया हैं जिनमे बीरबल, योगिनी, युनुस परवेज जैसे नाम शामिल हैं।

मार देब गोली मर जईबु’

इस फ़िल्म का नाम इतना अटपटा है की लोग इसे पढ़ते ही हँसना शुरू कर दें। वही इस नाम को पढ़ते हुए एक और ख्याल मन में यह आता है की इस फ़िल्म को बनाते समय इसके निर्देशक काफी गुस्से में रहे होंगे।

Share on