हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने पति पर लगाए कई आरोप, कहा- कई औरतों के साथ रहे हनी सिंह के संबंध

बॉलीवुड सिंगर और अभिनेता यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने हनी सिंह और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वही तीस हजारी स्थित चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या सिंह ने इस मामले में गायक और उनके परिवार को कोर्ट में पेश होकर 28 अगस्त तक जवाब देने को कहा है। बतादें कि अपनी याचिका में शालिनी ने ये आरोप लगाया है कि उनके साथ घर में बेहद क्रूर व्यवहार किया जाता है और वह स्वयं को बाड़े में एक बंद जानवर की तरह महसूस करती हैं। यही नही शालिनी के वकील संदीप कपूर और अपूर्ण पांडे ने बताया कि उनकी क्लाइंट के साथ शादी के बाद से ही मारपीट की जा रही है। जिसके बाद अब कोर्ट ने इस मामले में हनी सिंह को नोटिस जारी किया है।

बचपन से एक दूसरे को जानते थे हनी सिंह और शालिनी तलवार :-

यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने लगाए कई गंभीर आरोप, कहा - कई औरतों के साथ हनी सिंह के थे जिस्मानी संबंध

आपको बतादें कि इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही हनी सिंह ने शालिनी तलवार से शादी कर ली थी। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते और पसंद करते थे। जिसके बाद दोनों के बीच डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ।

शादी के कुछ समय बाद ही हनी हुए थे लोकप्रिय :-

यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने लगाए कई गंभीर आरोप, कहा - कई औरतों के साथ हनी सिंह के थे जिस्मानी संबंध

अपनी याचिका में शालिनी ने बताया कि जब वह और हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह एक साथ स्कूल में पढ़ा करते थे तभी साल 2001 में दोनों के बीच प्यार हो गया था। इसके बाद साल 2003-2004 में शालिनी ने अपने स्नातक की डिग्री पूरी की और हनी ने साल 2008 ने अपनी चार्टर्ड एकाउंटेंस की पढ़ाई पूरी की और नोएडा की एक कंपनी में जॉब करने लगे।

यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने लगाए कई गंभीर आरोप, कहा - कई औरतों के साथ हनी सिंह के थे जिस्मानी संबंध

हनी सिंह की पत्नी ने आगे बताया कि लगभग 10 साल के लंबे प्यार और डेटिंग के बाद साल 2010 में 14 मार्च को दोनों ने घर वालों की मर्जी के साथ सगाई की और फिर एक साल बाद यानी कि 2011 में 23 जनवरी को सरोजनी नगर के गुरुद्वारे में शादी कर ली। बतादें कि हिरदेश सिंह उर्फ हनी को हमेशा ही म्यूजिक से बेहद प्यार था और शालिनी भी इस वजह से हनी सिंह का हमेशा साथ देती थी। शादी के कुछ समय बाद ही हनी सिंह के गाने काफी लोकप्रिय भी हुए थे।

whatsapp channel

google news

 

कमाई का एक रुपया भी अपनी पत्नी को नही देते थे हनी सिंह :-

यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने लगाए कई गंभीर आरोप, कहा - कई औरतों के साथ हनी सिंह के थे जिस्मानी संबंध

जिसके बाद लोग उन्हें यो यो हनी सिंह के नाम से जानने लगे। वही हनी भी दुनिया भर में स्टेज शो और फिल्मों में गाने गाकर करोड़ों रुपये कमाने लगे। इस मामले में शालिनीं का कहना है कि हनी सिंह ने कभी भी अपनी कमाई का एक रुपया उन्हें नही दिया। वह अपनी सारी कमाई हमेशा अपने माँ बाप को देते थे।

अपनी याचिका में हनीमून का किस्सा किया साझा :-

यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने लगाए कई गंभीर आरोप, कहा - कई औरतों के साथ हनी सिंह के थे जिस्मानी संबंध

शादी के 9 साल बाद अब शालिनी ने अपनी याचिका में अपने हनीमून के अनुभव के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा कि एक जानकार जीत कलसी ने उन्हें और हनी सिंह को मॉरिशस का हनीमून पैकेज गिफ्ट किया था। लेकिन जब दोनों मॉरीशस पहुंचे तो शालिनी को एहसास हुआ कि हनी सिंह का व्यवहार बदला हुआ है। वह काफी चुप और शांत रहने लगे थे। फिर जब शालिनी ने हनी सिंह से उनके बदले हुए व्यवहार के बारे में पूछा तो हनी सिंह गुस्से से लाल हो गए थे।

हनीमून पर ही हनी सिंह ने कर दी थी पत्नी की पिटाई :-

यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने लगाए कई गंभीर आरोप, कहा - कई औरतों के साथ हनी सिंह के थे जिस्मानी संबंध

यही नही हनी सिंह शालिनी को बेड पर धक्का देते हुए जोर जोर से चिल्लाने लगे कि हनी सिंह से सवाल करने की किसी की हिम्मत नही होती। तो वह भी उनसे कोई सवाल ना पूछें। इसके आगे हनी ने कहा था कि वैसे ही वह शादी को लेकर बेहद परेशान हैं। वह ये शादी नही करना चाहते थे मगर क्योंकि शालिनी से वादा किया था तो शादी करनी पड़ी। ये कहकर हनी सिंह होटल के रूम से बाहर चले गए और लगभग दस-बारह घंटे वापस आए। फिर जब शालिनी ने हनी से उन्हें अकेले कमरे में छोड़ कर जाने का कारण पूछा तो उन्होंने बड़ी बेरहमी से शालिनी की पिटाई कर दी थी। इस मामले के बाद से ही दोनों के सम्बंध खराब हो गए थे।

दूसरी औरतों के साथ हनी सिंह के थे जिस्मानी संबंध :-

यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने लगाए कई गंभीर आरोप, कहा - कई औरतों के साथ हनी सिंह के थे जिस्मानी संबंध

शालिनी का कहना है कि बेहद ज्यादा फेमस होने के बाद हनी सिंह ने कई दूसरी महिलाओं के साथ जिस्मानी संबंध भी बना लिए थे और वह हमेशा अपनी शादी को लोगों से छुपाते थे। एक किस्से का जिक्र करते हुए शालिनी ने अपनी याचिका में बताया कि शादी के पहले जब एक बार उन्होंने हनी सिंह के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था तब वह अपने किसी शो के लिए दुबई गए हुए थे। लेकिन जब वह वहां से वापिस आये तो उनके बैग में एक लड़की के साथ कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें मिली थी।

यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने लगाए कई गंभीर आरोप, कहा - कई औरतों के साथ हनी सिंह के थे जिस्मानी संबंध

जिसके बाद जब शालिनी ने उनसे इस मामले में सवाल किया और ये कहा कि जिस वक्त वह उनकी सलामती के लिए व्रत रख रही थी, उस दौरान वह किसी और औरत के साथ जिस्मानी संबंध बना रहे थे तो हनी सिंह ने जवाब देने के बजाय अपने पास में रखी शराब की बोतल को शालिनी की तरफ फेंक के मारा। हालांकि उस वक़्त शालिनी पीछे हट गई थी तो उन्हें ज्यादा चोट नही आई थी। बस जमीन पर लगने के कारण बोतल टूटने से उसके कुछ कांच के टुकड़े शालिनी के पैरों में लग गए थे और इस वजह से वह घायल हो गई थीं।

Share on