Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 29 May: असली पिता को ढूंढने निकला अबीर, अक्षरा-अभिनव की उजड़ी जिंदगी!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 29 मई 2023, 11:31 पूर्वाह्न

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Episode: ये रिश्ता क्या कहलाता है का फैमिली ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। जहां बीते 2 महीने से शो की पूरी कहानी अक्षरा और अभिमन्यु के बेटे अबीर के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है, तो वहीं अबीर को यह पता चल गया है कि अभिनव उसका असली पिता नहीं है। अबीर यह सच्चाई जानकर टूट गया है और वह अब अपने असली पिता की तलाश में घर भी छोड़ देगा। अबीर के इस फैसले का अभिमन्यु, अभिनव और अक्षरा पर क्या असर पड़ेगा…ये इस शो में जबरदस्त ट्वीस्ट ला सकता है।

अक्षरा और अभिनव की बात सुन लेगा अबीर

आज ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड में आप देखेंगे कि अबीर अक्षरा और अभिनव की बातें सुन लेता है। यह सब सुनकर वह टूट जाता है और अपने कमरे का दरवाजा बंद कर रोने लगता है। अबीर बार-बार एक ही बात सोचता है कि आखिर अक्षरा और अभिनव ने उससे यह सच क्यों छुपाया। अभिनव उसका पिता नहीं है, तो उसका असली पिता कौन है। इन सब के बीच जब सभी लोग अबीर का उतरा हुआ चेहरा देखते हैं, तो सब परेशान हो जाते हैं और अबीर को खुश करने और उसे मनाने के लिए अक्षरा केक भी बनाती है।

वहीं दूसरी ओर आरोही अपनी बेटी रूही को लेकर परेशान है, क्योकि रुही अपने पॉपी को ढूंढ रही है। इस बीच आरोही भी उसे अभिमन्यु के बारे में बताने की प्लानिंग कर रही है। वह चाहती है कि रूही को इस बारे में बता दें कि अभिमन्यु इस समय उसे छोड़कर कसौली में अबीर के पास है, लेकिन आरोही के इस प्लान के बारे में मंजरी को पता चल जाएगा और वह उसे मना कर देगी। यह सारी बातें रुही सुन लेगी और उसे बिल्कुल भी बुरा नहीं लगेगा, बल्कि वह खुश होगी कि उसके पापा अबीर का इलाज करने के लिए वहां गए हैं।

अबीर को मनाने में जुटे हुए सभी लोग

इसके साथ ही आप देखेंगे कि अबीर का उतरा हुआ मुंह देखकर सभी लोग उसे खुश करने के काम में जुट जाएंगे। अक्षरा, अभिमन्यु और अभिनव तीनों मिलकर अबीर के लिए डांस भी करेंगे, लेकिन अबीर का मूड बिल्कुल भी ठीक नहीं हो रहा। ऐसे में सीरियल में आगे अबीर अभिमन्यु को यह सारी चीजें बता देगा। साथ ही वह यह भी कहेगा कि वह उसकी असली पापा को ढूंढने में मदद करें। यह सब सुनकर अभिमन्यु चौक जाएगा। अब ऐसे में अभिमन्यु उसे बताता है या नहीं कि वह ही उसका असली पिता है….. यह सब जानने के लिए आपको ये रिश्ता क्या कहलाता है का अगला एपिसोड देखना होगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।