Yeh Rishta Kya Kehlata hai 24 May: अक्षरा-अभिमन्यु में फिर छिड़ी जंग, मां मंजरी ने पोते के लिए चली नई चाल

Yeh Rishta Kya Kehlata hai Next Episode: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में एक बार फिर अबीर को लेकर अक्षरा और अभिमन्यु के बीच बहस होती नजर आएगी। हालांकि यह बहस गलतफहमी के चलते शुरू होगी, और ये सारी गलतफहमी अभिमन्यु की मां मंजरी की खड़ी की हुई है। दरअसल जब अक्षरा और अभिनव अबीर की जिद्द मानकर उसे कसौली लेकर वापस लौट जाएंगे, तो इस बात को मंजरी अभिमन्यु के आगे अलग ही नजरिए से पेश करेगी और वह उसे अक्षरा के खिलाफ भड़काने की कोशिश भी करेगी, जिसके बाद अभिमन्यु अक्षरा को कॉल कर अबीर के साथ उसी वक्त कसौली से वापस लौट कर आने की चेतावनी देगा।

मंजरी अक्षरा और अभिमन्यु के बीच पैदा करेगी गलतफहमियां

अक्षरा अबीर को कसौली वापस ले जाने से पहले अभिमन्यु को फोन करती है, लेकिन मेडिकल कैंप की वजह से उसका फोन नॉट रिचेबल आता है। इसके बाद वह अपनी बहन आरोही को कसौली जाने के बारे में सब कुछ बताती है और साथ ही बताती है कि वह अबीर की जिद्द की वजह से उसे वापस कसौली लेकर जा रही है और यह बात वह अभिमन्यु को जरूर बता दे। यह सब कुछ मंजरी सुन लेती है। ऐसे में पोते को वापस पाने के लिए वह अभिमन्यु पर अपनी नई चाल चलती है और उसे अक्षरा के खिलाफ भड़का देती है। इस दौरान वह उसे कहती है अक्षरा एक बार फिर तुम्हारे बेटे को तुमसे दूर लेकर चली गई।

मंजरी की यह सब बातें सुनकर अभिमन्यु भड़क जाता है और तुरंत अक्षरा को फोन कर उसे उसी वक्त कसौली से लौटने के लिए कहेगा। अभिमन्यु अक्षरा के अबीर को लेकर चले जाने से बहुत परेशान हो गया है। हालांकि उसकी यह परेशानी सारी उसकी मां मंजरी की देन है। जो उसे सारा सच बताने के बजाय तोड़मोड़ कर अपने नजरिए से अबीर को कसौली ले जाने की बात बताती है, जिसे सुनकर अभिमन्यु भड़क जाता है। ऐसे में अक्षरा और अभिमन्यु के बीच अबीर को लेकर यह लड़ाई क्या एक बार फिर कोर्ट का रुख करती है? यह जानने के लिए आपको ये रिश्ता क्या कहलाता है का आज का एपिसोड देखना होगा।

Share on