Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 23 May: अबीर के लिए एक होंगे अभिमन्यु-अक्षरा? अभिनव का रो-रोकर बुरा हाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Today Episode: टीआरपी की लिस्ट में टॉप 3 में अपनी जगह बनाए हुए स्टार प्लस सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों जबरदस्त फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है। ऐसे में सीरियल की पूरी कहानी अबीर के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। वही अबीर की बिगड़ती सेहत के कारण अक्षरा और अभिमन्यु भी एक-दूसरे के करीब आ गए हैं। अब ऐसे में दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियां अभिनव पर क्या असर डालती हैं और आरोही यह सब देख कर घबराकर कौन सा नया कदम उठाती है… आइए इस बारे में हम आपको आज के एपिसोड के साथ पूरी अपडेट बताते हैं।

बेटे की हालत देख डर जायेगा अभिमन्यु

ये रिश्ता क्या कहलाता है कि आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु ऑपरेशन थिएटर में अपने बेटे की हालत देखकर फ्रीज हो जाएगा। वह कुछ नहीं करेगा और यह बात आरोही को परेशान करेगी। वही बाहर खड़े घर वाले भी आरोही को डराते हुए नजर आएंगे। इसके बाद आरोही फिर से ऑपरेशन थिएटर में जाएगी और अभिमन्यु को तेज आवाज में कहेगी कि- तुम्हारा बेटा मर रहा है, उसे तुम्हारी जरूरत है। यह बात सुनकर अभिमन्यु होश में आएगा और बेटे पर और उसके ऑपरेशन पर ध्यान देगा।

अक्षरा अभिमन्यु के गले लग कर रोएगी

सर्जरी सफल होने के बाद जैसे ही अभिमन्यु ऑपरेशन थिएटर से बाहर आएगा, वह सर्जरी के बारे में घरवालों को बताएगा। अभिमन्यु की बात सुनकर सब लोग खुशी से रोने लगेंगे। वही अक्षरा भी खुद को रोक नहीं पाएगी और भगवान का धन्यवाद करने के लिए जाएगी, लेकिन इस दौरान अभिमन्यु भी उसके पीछे आ जाएगा। अभिनव जैसे ही आकर अक्षरा के साथ खड़ा होगा, अक्षरा उसे गले लगा लेगी। यह सब देख कर अभिमन्यु हैरान हो जाएगा।

इसके बाद अक्षरा अभिमन्यु का धन्यवाद करती नजर आएगी। अक्षरा कहेगी कि हमारे बीच कितनी भी परेशानियां हो, लेकिन आज तुमने मेरे बेटे की जान बचाई है। इसके लिए तुम्हारा धन्यवाद… थोड़ी देर बाद अभिनव भी अभिमन्यु के केबिन में आएगा और उसे गले लगा लेगा। हालांकि अब अबीर को लेकर कहानी में कौन सा नया ट्विस्ट आता है, यह देखना दिलचस्प होगा। क्या अक्षरा अबीर को लेकर अभिनव के साथ कसौली वापस चली जाएगी या अभिमन्यु अपने बेटे की कस्टडी के लिए अक्षरा को एक बार फिर कोर्ट में नीचा दिखाता नजर आएगा। यह जानने के लिए आपको ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड देखना होगा।

whatsapp channel

google news

 
Share on