ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम नायरा अस्पताल में भर्ती, हालत देख फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआं, देखें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 16 मार्च 2023, 4:41 अपराह्न

Shivani Joshi Admit In Hospital: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल से हर घर में नायरा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली शिवांगी जोशी अचानक से अस्पताल में भर्ती हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी हालत खराब है। इस बात की जानकारी खुद शिवांगी की ओर से भी साझा की गई है। शिवांगी ने बताया है कि वह किडनी इन्फेक्शन से जूझ रही है। इस दौरान शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी हेल्थ की जानकारी देते हुए फैंस को बताया है कि वह अस्पताल में है। इस तस्वीर में शिवांगी जोशी को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब है। तस्वीर को देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं और शिवांगी के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Shivani Joshi

अस्पताल में भर्ती हुई शिवांगी जोशी

नायरा के किरदार से हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली शिवांगी जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस परेशान हो गए हैं। शिवांगी के इस पोस्ट पर फैंस लगातार रिएक्शन देते हुए उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर आप भी परेशान हो जाएंगे। इसमें हॉस्पिटल के बेड पर लेटी शिवांगी काफी ज्यादा बीमार लग रही हैं, लेकिन तस्वीर में वह खुद को स्ट्रांग दिखाने की कोशिश कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18)

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उनके दोनों हाथों में ड्रिप लगा है और साथ ही पट्टी भी लगी हुई है। तस्वीर को शेयर करते हुए शिवांगी जोशी ने कैप्शन में लिखा- सब लोगों को हाय, कुछ दिन खराब रहे… मुझे किडनी में इंफेक्शन हो गया, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरे परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों, अस्पताल के कर्मचारियों और भगवान की दुआ से मैं अब बेहतर महसूस कर रही हूं।

शिवांगी जोशी ने इस दौरान अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि हमें अपने शरीर, मन और आत्मा का हमेशा ख्याल रखना चाहिए। सबसे खास चीज हैं कि हाइड्रेट रहना चाहिए। आप सभी को प्यार और मैं बहुत जल्द काम पर वापस आऊंगी। शिवांगी जोशी के इस पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में भरमार लगी हुई है। टीवी इंडस्ट्री से लेकर उनके तमाम चाहने वाले सभी लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।