सौतन संग कुछ ऐसा है Nidhi Jha का रिश्ता, Video देख दंग हो जायेंगे आप

Nidhi Jha And Anjana Singh Video Viral: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे रिश्ते हैं जो चौतरफा सुर्खियों में रहते है। इनमें से एक नाम दो सौतनों का भी है, जिनके बीच की बॉन्डिंग किसी सहेली से कम नहीं है। हम बात कर रहे हैं यश कुमार मिश्रा की पहली पत्नी अंजना सिंह और उनकी दूसरी पत्नी निधि झा की। यश कुमार मिश्रा ने अंजना सिंह को तलाक देने के बाद निधि झा से शादी की थी। निधि झा और अंजना सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेस्ट सहेलियों की लिस्ट में शामिल है। दोनों को अक्सर एक साथ मस्ती करते और रील वीडियो बनाते देखा जाता है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ये दो सौतनें है पक्की सहेली

निधि झा और अंजना सिंह बेहद करीबी दोस्त हैं। अंजना सिंह सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहती है। वह अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैंस के साथ अपने हर दिन को साझा करती हैं। हाल ही में अंजना सिंह ने अपने एक ब्लॉग में दिखाया कि किस तरह उन्होंने अपनी फ्रेंड निधि के साथ पूरा दिन बिताया है। सोशल मीडिया पर भले ही निधि और अंजना सिंह के बीच की लड़ाई और तकरार की खबरें लगातार सामने आती हो, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपका उन खबरों से भरोसा उठ जाएगा।

अंजना सिंह और निधि झा इस पूरे वीडियो में एक-दूसरे के साथ समय बिताते, मस्ती-मजाक करते और स्पेशल बांड शेयर करते नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीबी और अच्छे दोस्त हैं। यही वजह है कि दोनों पूरे वीडियो में काफी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि निधि झा अंजना सिंह और यश कुमार की बेटी को अपनी बेटी की तरह ही प्यार करती है।

whatsapp channel

google news

 

जबरदस्त है यश कुमार की दोनों पत्नियों के बीच बॉन्ड

अंजना सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- सौतन बनी सहेली हद ही हो गई। इस वीडियो को अब तक कई मिलियन लोग देख चुके हैं। वही इस पर कमेंट करने वालों की भी भरमार लगी हुई है। इन दोनों की जोड़ी को देख कर आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री की रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान और उनकी करंट गर्लफ्रेंड सबा आजाद के बीच की बॉन्डिंग याद आ जाएगी।

Share on