कौन है ये ‘चाची नंबर 1’, भोजपुरी एक्टर को देख शॉक हुए लोग; क्या आपने पहचाना?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 जुलाई 2025, 4:32 अपराह्न

यश कुमार मिश्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Chachi No-1 के शूट में काफी बिजी है, यश ने फिल्म के शूट के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा की है ।

Chachi No-1 Poster: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में से एक यश कुमार मिश्रा इन दिनों लगातार चर्चाओं में है। ऐसे में जहां वह अपनी अपकमिंग फिल्म चाची नंबर-1 के शूट में काफी बिजी है, तो वहीं यश फिल्म के शूट के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा कर पहले ही फिल्म को लेकर फैंस की क्रियोसिटी बढ़ा चुके हैं। वही एक दिन पहले पहली बार भोजपुरी फिल्म फेयर अवॉर्ड फंक्शन के मौके पर जब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज चेहरे एक साथ एक मंच पर मस्ती करते नजर आए, तो इस दौरान यश कुमार मिश्रा की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर रिलीज भी हो गया, जिसमें भोजपुरी एक्टर का बदला अवतार देख हर कोई दंग है।

आ रहे हैं Chachi No-1 बनकर यश कुमार

यश कुमार की इस अपकमिंग फिल्म का नाम चाची नंबर-1 है। फिल्म के पोस्टर में भोजपुरी के सबसे टैलेंटेड एक्टर यश कुमार पूरी तरह से बदले अवतार में नजर आ रहे हैं। दरअसल इस फिल्म के पोस्टर में वह एक महिला के किरदार में दिख रहे हैं, जिससे यह तो साफ हो गया है कि वह फिल्म में चाची नंबर-1 की भूमिका निभाएंगे। हालांकि उनका यह अवतार देख उन्हें पहचान पाना बहुत मुश्किल है।

एक साल पहले की थी निधी झा से दूसरी शादी

जहां एक ओर यश कुमार मिश्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के सूट में बिजी हैं, तो वहीं बीते 1 साल से वह अपनी दूसरी शादी को लेकर भी लगातार चर्चाओं में है। दरअसल यश कुमार ने बीते साल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लूलिया कहीं जाने वाली एक्ट्रेस निधि झा से शादी की थी। मालूम हो कि यह निधि झा की पहली शादी थी, लेकिन यश कुमार की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से यश कुमार ने भोजपुरी एक्टरेस अंजना सिंह से की थी, जिनसे उनकी एक बेटी भी है।

धांसू है चाची नंबर-1 में यश का लुक

बात फिल्म Chachi No-1 की करें तो बता दे कि इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस फिल्म को यही पति-पत्नी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की प्रोड्यूसर फिल्म के एक्टर यश कुमार मिश्रा की पत्नी निधि झा है। यश कुमार मिश्रा को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खासतौर पर इस बात के लिए जाना जाता है कि वह अपनी हर भोजपुरी फिल्मों में नए एक्सपेरिमेंट के साथ स्क्रीन पर नजर आते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही एक्सपेरिमेंटल फिल्म से की थी। सैकड़ों फिल्म करने के बाद भी यश कुमार मिश्रा का एक्सपेरिमेंटल जज्बा आज भी बरकरार है, जिसकी झलक अक्सर वह अपनी फिल्मों में दिखाते रहते हैं।

चाची नंबर-1 फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर यश कुमार ने अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्टर में वह बिल्कुल सेंटर में सिंहासनुमा कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पोस्टर में उनके इर्द-गिर्द घरेलू उपयोग की कई वस्तुएं बिखरी हुई है, जैसे- किचन का सामान, झाड़ू-पोछा… लेकिन इन सबके बीच सिंहासन पर बैठे यश कुमार के चेहरे पर मुस्कान है। फिल्म का पोस्टर काफी जबरदस्त है। अब ऐसे में यह फिल्म कितनी धांसू होती है, यह तो इसकी रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

ये भी पढ़ें- निरहुआ के प्यार में बउराई आम्रपाली, दुनिया को भूल किया खुलेआम इश्क का इजहार; देखें Video

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।