अक्षरा सिंह ने पवन सिंह से ब्रेकअप के खोले राज, कहा- खुलम खुल्ला प्यार का इजहार चाहते थे, पैर छूने…

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 05 जुलाई 2025, 4:28 अपराह्न

Akshara Singh pawan singh: अक्षरा सिंह ने कहा- तुम मानो तो ही गलत ना मानो तो भी गलत- मैंने एक जानवर देखा है, मेरे ऊपर टीवी भी फोड़ी गई…

Akshara Singh pawan singh:पवन सिंह और अक्षरा सिंह का जितना प्यार ट्रेंड किया उससे ज्यादा इन दोनों का ब्रेकअप ट्रेड होते रहता है। इन दोनों का रिश्ता काफी गंदे तरीके से टूटा। एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। अब अक्षरा सिंह ने पवन सिंह से ब्रेकअप को लेकर फिर से कुछ राज खोले हैं। यह सब राज अक्षरा सिंह ने शुभंकर मिश्रा को दिए गए इंटरव्यू में बताए हैं। आईए जानते हैं –

अफेयर के खुलासा करने बोलते थे-Akshara Singh pawan singh

अक्षरा सिंह ने अपने इंटरव्यू में कहा कि पवन सिंह उनसे स्टेज पर जाकर अफेयर के खुलासे करने को लेकर दबाव डालते थे पर अक्षरा सिंह परिवार के डर से ऐसा नहीं किया। जिसकी वजह से पवन सिंह उन पर गलत-गलत आरोप लगाने लगे। पवन सिंह ऐसा कहने वालों की वह अपने इस अफेयर को इसलिए नहीं सबको बताती है क्योंकि वह दूसरी जगह फ़्लर्ट  कर सके और दूसरे से बातें कर सके।

अक्षरा सिंह आगे यह भी कहा कि पवन सिंह ने ऐसा बोला कि फिल्मों के दौरान सबको बता दे की तुम्हारा मुझसे कुछ है, जब अक्षरा सिंह नहीं मानी तो पवन सिंह इसका गलत मतलब समझने लगे। उन्होंने कहा- इसका मतलब है कि तुम कहीं और रिलेशन में रहोगी किसी से भी मिल सकोगी, अभी तुमको काम पाना है इसलिए तुम रिश्ते में बने रहोगी तुम और लोगों को फ़्लर्ट करोगी।

ये भी पढ़ें- पवन सिंह के बच्चे की मां बनने वाली थी अक्षरा सिंह, एक्टर की पत्नी ने दोनों को रंगे हाथ लिया था पकड़

वही अक्षरा सिंह ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं थी। मेरे मन में दूर-दूर तक ऐसा नहीं था कि मैं किसी इंसान को डेट कर रही हूं तो दूसरे इंसान को नजर उठाकर के ही देखूँ । ऐसा करना मैं पाप समझती हूँ।

पैर छूने बोलते

इसके आगे अक्षरा सिंह ने बताया कि पवन सिंह मुझे सबके सामने अपना पैर छूने बोलते थे। अक्षरा सिंह ने बताया कि पवन सिंह कहते थे कि मैं पब्लिकीली जाऊँ और स्टेज पर जाकर उनका पैर छू , क्योंकि मुझे पवन सिंह पसंद है। वो बोलते थे- मैं जैसा बोलूं वैसा ही रहना है। अक्षरा सिंह ने बताया कि उन्होंने सब कुछ किया जैसा पवन सिंह चाहते थे।

सिर पर फोड़ी गई टीवी और टेबल!

अक्षरा सिंह ने आगे भी कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि पवन सिंह उन पर मेंटल प्रेशर बनाते थे। अगर उनके पैर ठीक से नहीं छूती तो वह काफी परेशान करते थे। मैं इतना परेशान थी कि ना जीते बनता था ना मरते। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ऐसा खुलासा किया कि उनके ऊपर टीवी भी फोड़ी गई, टेबल फोड़े गए । अक्षरा सिंह ने कहा- तुम मानो तो ही गलत ना मानो तो भी गलत- मैंने एक एक जानवर देखा है! मैं इतनी डर गई थी कि मुझे डर से डर लगना बंद हो गया था।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।