निरहुआ के प्यार में बउराई आम्रपाली, दुनिया को भूल किया खुलेआम इश्क का इजहार; देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 जुलाई 2025, 4:33 अपराह्न

आम्रपाली दुबे और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है। यह जोड़ी जब भी किसी फिल्म या गाने में नजर आती है, वह सुपरहिट ही साबित होता है।

Amarpali Dubey And Nirahua: आम्रपाली दुबे और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ियों में से एक है। यह जोड़ी जब भी किसी फिल्म या गाने में नजर आती है, वह सुपरहिट ही साबित होता है। हाल फिलहाल आम्रपाली और निरहुआ अपनी अपकमिंग फिल्म कलाकंद को लेकर काफी बिजी है। हाल ही में दोनों की इस फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ है, जो इस समय यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक काफी चर्चा में है।

वायरल हुआ अम्रपाली और निरहुआ का नया वीडियो

इंस्टाग्राम पर निरहुआ और आम्रपाली के इस नए वीडियो ने धमाल मचा दिया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस निरहुआ के साथ अपने नए गाने पर रील बनाती नजर आ रही है। आम्रपाली ने जैसे ही इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, इस पर कमेंट करने वालों की भरमार लग गई। हर किसी ने एक बार फिर आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे आम्रपाली अपने निरहुआ के साथ अपनी फिल्म के गाने पर लिप्सिंग करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। दोनों के बीच की लव केमिस्ट्री उनके फैंस का दिल लूट रही है। यही वजह है कि कमेंट सेक्शन में हर कोई उनके इस अनोखे अंदाज की जमकर तारीफ करता नजर आ रहा है।

बता दे आम्रपाली ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में ‘नजरिया नजरिया से’ लिखा है। गाने में आप देख सकते हैं कि आम्रपाली और निरहुआ ने लगभग एक जैसा लुक लिया है। दोनों ने ब्लैक कलर की जैकेट पहनी हुई है और साथ में सनग्लासेस भी लगाए हुए हैं। उनके इस गाने के साथ-साथ फैंस इस वीडियो को भी काफी पसंद कर रहे हैं। वही जिस हिसाब से लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं, उसे लेकर यह कहना गलत नहीं होगा कि उनको इस जोड़ी की अगली फिल्म कलाकंद का बेसब्री से इंतजार है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।