2 बार शादी करने के बाद भी सांप को Kiss कर रहे यश कुमार, फैंस ने Video देख दिये ऐसे-ऐसे रिएक्शन, देखें

Yash kumar Mishra Viral video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में यश कुमार का नाम सुपर हिट एक्टरों में आता है। यश कुमार मिश्रा भोजपुरी इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिनकी ज्यादातर फिल्में सुपरहिट साबित होती है। वही यश कुमार को एक शिव भक्त के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में भी खुद को शिवभक्त के तौर पर इंटरड्यूज किया हुआ है। ऐसे में हाल ही में शिवरात्रि के मौके पर यश कुमार मिश्रा ने अपनी पत्नी के साथ भोलेनाथ की पूजा करते हुए और उनका आशीर्वाद लेते हुए भी एक वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर यश कुमार का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख जहां उनके कुछ फैन दांतो तले उंगली दबा रहे हैं, तो वहीं कुछ ने उन्हें उन्हें मजेदार अंदाज में चुटकी लेते हुए ट्रोल भी किया है।

Yash kumar Mishra

सांप को Kiss करते नजर आए यश कुमार मिश्रा

यश कुमार मिश्रा ने यह वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया था, जिसमें वह एक सांप को किस करते दिखाई दे रहे थे। इस दौरान यश कुमार के माथे पर तिलक लगा हुआ है और वह गाड़ी में बैठे हुए हैं। उन्होंने इस दौरान अपने हाथ में एक सांप को पकड़ा हुआ है, जिसे कुछ करते हुए एक्टर बार-बार उसे किस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए यश कुमार मिश्रा ने कैप्शन में ‘हर हर महादेव’ लिखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Kumarr (@yashkumarr12)

whatsapp channel

google news

 

यश कुमार मिश्रा की यह स्टंटबाजी देख जहां कुछ फैंस अपने दांतो तले उंगली दबा रहे हैं, तो वहीं कई ने सांप के साथ महाशिवरात्रि के मौके पर उनकी ऐसी महा भक्ति को देखकर काफी हैरानगी भी जताई है।

दो शादी कर चुके हैं यश कुमार मिश्रा

बता दे यश कुमार मिश्रा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने अभिनय के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। यश कुमार मिश्रा ने हाल ही में दूसरी शादी भोजपुरी अभिनेत्री निधि झा से की है। वही महाशिवरात्रि के मौके पर दोनों एक साथ शिव मंदिर भी गए, जहां पूजा आरती करने के बाद उन्होंने महादेव का आशीर्वाद लिया।

Yash kumar Mishra

बता दे निधि झा से पहले यश कुमार मिश्रा की पहली शादी भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह से हुई थी, जिससे उनकी एक बेटी आदिति भी है। शादी के कुछ सालों बाद ही अंजना और यश कुमार मिश्रा के बीच तनाव की खबरें सुर्खियां बटोरने लगी थी। ऐसे में दोनों आपसी रजामंदी से अलग हो गए, जिसके बाद 5 साल तक यश कुमार मिश्रा ने निधि झा को डेट किया और इसके बाद साल 2022 में शादी की।

Share on