Yash Chopra Wife Death: डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी का निधन, सदमें में रानी मुखर्जी का परिवार

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 20 अप्रैल 2023, 12:40 अपराह्न

Yash Chopra Wife Pamela Chopra Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूटा है। भारतीय सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर रहे यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का आज निधन हो गया है। पामेला चोपड़ा ने 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। पामेला चोपड़ा के निधन के साथ ही जहां एक ओर इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा, तो वही आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा के परिवार में भी मातम पसर गया है।

Pamela Chopra Death

आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा का निधन

बता दे पामेला चोपड़ा के निधन की खबर मीडिया में कन्फर्म की जा चुकी है। आज सुबह ही उन्होंने 85 साल की उम्र में अंतिम सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कहा है। पामेला चोपड़ा आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की मां थी। रानी मुखर्जी के भी अपनी सांस पामेला चोपड़ा के साथ बेहद खूबसूरत रिश्ता था। दोनों के बीच की बॉन्डिंग अक्यर मीडिया के कैमरों में कैद होती नजर आती थी।

कैसे हुई थी यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा की शादी

पामेला चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर यश चोपड़ा से साल 1970 में पारंपरिक तरीके से शादी की थी। इस दौरान दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों को फॉलो करते हुए काफी ग्रैंड तरीके से शादी की थी। ये अरेंज मैरिज थी। यश चोपड़ा ने 11 साल पहले दुनिया को अलविदा कहा था। वही अब उनकी पत्नी पामेला चोपड़ा भी यह दुनिया छोड़कर चली गई है।

सिंगर, प्रोड्यूसर और बेहतरीन राइटर थी पामेला

पति यश चोपड़ा की तरह ही पामेला चोपड़ा का भी इंडस्ट्री से बेहद गहरा नाता था। पामेला चोपड़ा एक प्लेबैक सिंगर रह चुकी है। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी और प्रोड्यूस भी किया। पामेला चोपड़ा का चला जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। यश चोपड़ा की कई म्यूजिक फिल्मों में पामेला चोपड़ा अपनी आवाज़ का जादू दिखा चुकी हैं। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि पामेला चोपड़ा ने अब तक जितने भी गाने गाए हैं, वह सभी उन्होंने अपने पति की फिल्मों में ही गाए हैं।

बता दे पामेला चोपड़ा 85 साल की उम्र में आखिरी बार यश चोपड़ा की डॉक्यूमेंट्री सीरीज द रोमांटिक में नजर आई थी। इस सीरीज में उन्होंने अपने पति यशराज की जर्नी और YRF की कामयाबी पर ढेर सारी बातें करते हुए यशराज के सफर की कहानी सुनाई थी। पामेला चोपड़ा के निधन से उनके परिवार को बेहद गहरा झटका लगा है। फिलहाल इंडस्ट्री के सभी लोग नाम आंखों के साथ आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।