पवन सिंह के साथ काम नहीं करना चाहती ये भोजपुरी एक्ट्रेस, खेसारी के करती है जबरदस्त प्यार

Yamini Singh And Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों सितारों के बीच चल रही अनबन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। अभी खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पवन सिंह (Pawan Singh) के बीच शुरू हुए लड़ाई झगड़े का बवाल थमा भी नहीं था कि अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस यामिनी सिंह (Yamini Singh) ने एक बड़ा बयान दिया है। यामिनी सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनके अभिनय के अलावा उनके बेबाक रवैया के लिए भी खासा पसंद किया जाता है। हाल ही में यामिनी ने अपने इंटरव्यू (Yamini Singh Interview) के दौरान खुले अंदाज में खेसारी लाल यादव का समर्थन किया और पवन सिंह को लेकर एक ऐसा बड़ा बयान दिया, जिसके बाद चर्चाओं में छा गई है।

Yamini Singh

खेसारी के समर्थन में आई यामिनी सिंह

बीते कुछ दिनों से खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक तरफा रवैया से खासा परेशान नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार लाइव वीडियो कर अपनी परेशानी को फैंस के साथ साझा भी कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक लाइव वीडियो के दौरान बताया कि कुछ लोग उनकी बेटी की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर बेटी के नाम से गंदे गाने बना रहे हैं। खेसारी ने इंडस्ट्री के लोगों की ऐसी हरकत को लेकर कहा कि- वह अब बहुत परेशान हो गए हैं और अब इंडस्ट्री छोड़ देंगे, क्योंकि यह सब कुछ और ज्यादा नहीं झेल सकते। खेसारी के इस वायरल वीडियो के बाद अब यामिनी सिंह भी ऐसा करने वालों की हरकत पर भड़क गई है।

यामिनी सिंह ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल यादव के साथ किए गए इस बर्ताव पर अपना पक्ष रखा। इसके साथ ही यामिनी ने पवन सिंह को लेकर एक बड़ा बयान भी दिया। यामिनी सिंह के इस बयान ने इंडस्ट्री में सभी को हैरान कर दिया है।

whatsapp channel

google news

 

Yamini Singh

खेसारी पर प्यार लुटाती नजर आई यामिनी सिंह

अपने इस इंटरव्यू के दौरान यामिनी सिंह ने खुलकर पूरी बेबाकी से अपनी राय सबके सामने रखी। उन्होंने कहा कि कि वह बहुत ज्यादा लंबी है इसलिए उन्हें इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं मिलता। उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लेडी अमिताभ बच्चन भी कहा जाता है, लेकिन इन सब के बावजूद खेसारी लाल यादव ने इंडस्ट्री में उनकी काफी मदद की है। यामिनी सिंह ने बताया कि खेसारी लाल यादव को लंबी एक्ट्रेस काफी पसंद है। जब वह पहली बार उनके साथ काम करने वाली थी तो वह काफी परेशान हो गई थी, जिसके बाद खेसारी ने उन्हें समझाया और गले भी लगाया। यामिनी सिंह ने कहा कि खेसारी लाल यादव का यह अंदाज बेहद पसंद आया था।

Yamini Singh

पवन सिंह के साथ काम नहीं करना चाहती यामिनी सिंह

अपने इस इंटरव्यू के दौरान खेसारी की जमकर तारीफ करती नजर आई यामिनी सिंह ने पवन सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पवन सिंह की फिल्मों में एक्ट्रेस को ज्यादा रोल नहीं दिया जाता है। उनकी फिल्मों में एक्शन ज्यादा होता है। यामिनी सिंह ने इस दौरान पवन की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वह अपने दम पर फिल्म चलाती हैं। एक बार पवन सिंह के साथ काम करने वाली थी, लेकिन बाद में वह फिल्म बंद हो गई। याद दिला दे हाल ही में रानी चटर्जी ने भी पवन सिंह को लेकर कुछ ऐसा ही स्टेटमेंट दिया था। उन्होंने कहा था कि वह पवन सिंह के साथ इसलिए काम नहीं करती, क्योंकि उनकी फिल्मों में एक्ट्रेस को ज्यादा काम नहीं दिया जाता है।

Share on