Sunday, June 4, 2023

Women’s Day 2021: इन अभिनेत्रियों ने खुद के दम पर बनाई बॉलीवुड में पहचान, एक ने तो लिया है नेशनल अवार्ड

यह एक सिद्ध तथ्य है कि महिलाएं एक ताकत होती हैं। वह दिन गए जब महिलाएं सिर्फ अपने घरों तक सीमित रहती थी। अजकल महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं और दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं ।

8 मार्च यानी कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यह एक महत्वपूर्ण दिन है। आज इस खास दिन से पहले हम बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जानेंगे जिन्होंने ना सिर्फ अपने दम पर लोगों को प्यार हासिल किया हैं बल्कि उन्होंने देश विदेश में अपनी एक अलग पहचान भी बनाई हैं। इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया हैं और बिना किसी गॉडफादर के बहुत कुछ हासिल भी किया है।

दीपिका पादुकोण

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दीपिका पादुकोण का हैं। दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में एंट्री किया था। उन्होंने फिल्म ओम शांति ओम से अपने करियर की शुरुवात की थी। इस फ़िल्म के बाद दीपिका ने कई फिल्मों में काम किया और उनकी कई फिल्में सुपरहिट हुई। दीपिका ने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी काम किया है । हालांकि दीपिका की यह फ़िल्म बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नही कर पाई थी लेकिन उनकी एक्टिंग के चर्चे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक थे। इसके अलावा दीपिका कांन्स फ़िल्म फेस्टिवल में भारत को रिप्रेजेंट भी कर चुकी हैं। आपको बतादें कि दीपिका ने फ़िल्म पीकू, बाजिराओ मस्तानी, पद्मावत में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबक दिल जीत लिया है और उन्हें कई अवार्ड्स भी मिल चुके हैं।

कंगना रनौत

इस लिस्ट में दूसरा नाम कंगना रनौत का हैं। बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया हैं। अपनी शानदार एक्टिंग और जबरदस्त एक्सप्रेशन से कंगना ने कई अवार्ड्स भी अपने नाम किये हैं। हालांकि बिना किसी गॉडफादर के कंगना को अपने शुरुवाती दिनों में काफीमुश्किलों का सामना करना पड़ा था लेकिन कंगना ने बिना हार मानें बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बना ली है और आज वह बॉलीवुड की टॉप अदाकारा में शुमार है। बतादें कि कंगना को बॉलीवुड में उनका पहला ब्रेक फ़िल्म गैंगस्टर से मिला जिसके बाद उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया और उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में फैशन, तनु वेड्स मनु, क्वीन, कृष-3 जैसी फिल्में शामिल हैं

whatsapp-group

प्रियंका चोपड़ा

दुनिया भर में खुद की एक अलग पहचान बना चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बेहतर अदाकारा है और उनके एक्टिंग के जलवे बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में इस इंडस्ट्री में कदम रखा था। जिसके बाद उन्हें फिल्में मिलती गई और उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया। प्रियंका ने बॉलीवुड के कई फिल्में जैसे बर्फी, कृष -3, बाजीराव मस्तानी, द स्काई इज़ पिंक में काम किया हैं। बतादें कि इनदिनों पिसी विदेश में अपने पति निक जोनस के साथ साथ रह रही हैं और उनके हाथ में कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं।

google news

अनुष्का शर्मा

इस लिस्ट में अगला नाम अनुष्का शर्मा का हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है।बतादें कि अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की ऐसी पहली अदाकारा हैं जिन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस बनाया और कई ऐसी फिल्में दी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में फ़िल्म बैंड बाजा बारात से एंट्री की थी जिसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्मों की लिस्ट में पीकू, रब ने बना दी जोड़ी, सुल्तान, जब तक है जान जैसी फिल्में शामिल है। बतादें की अनुष्का शर्मा अभी हाल ही में माँ बनी हैं और इनदिनों वह अपना पूरा समय अपनी बेटी और पति विराट कोहली के साथ बिता रही हैं।

Manish Kumar
Manish Kumarhttp://biharivoice.com/
Manish kumar is our Ediitor and Content Writer. He experience in digital Platforms from 5 years.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,798FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles