बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा की एक्स रह चुकी है मीका सिंह की दुल्हिनियाँ, निभा चुकी है पार्वती का रोल

47 साल के मीका सिंह (Mika Singh) नेशनल टेलीविजन पर अपनी दुल्हनिया रानी ढूंढने निकले थे। उनकी यह तलाश आकांक्षा पूरी (Mika Singh And Akanksha Puri) पर जाकर खत्म हो गई है। आकांक्षा पुरी ने मीका सिंह के दिल को जीते हुए मीका दी वोटी (Mika Di Voti) स्वयंवर को जीत लिया है। जल्द ही आकांक्षा पुरी और मीका सिंह शादी (Akanksha Puri And Mika Singh Marriage) के बंधन में बंधने वाले हैं। मीका ने अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा पुरी को ही अपने दुल्हन बनाने का फैसला किया है।

Akanksha Puri And Mika Singh

मीका का दिल जीत आकांक्षा बनेंगी उनकी दुल्हनिया

आकांक्षा पुरी और मीका सिंह की दोस्ती बेहद पुरानी है। मीका सिंह और आकांक्षा पुरी का नाम कई बार लव अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुका है। वही मीका सिंह ने जैसे ही अपने स्वयंवर में अपनी दुल्हनिया के नाम के लिए आकांक्षा पुरी के नाम का ऐलान किया, तो एक्ट्रेस के चेहरे की खुशी साफ झलक रही थी।

Akanksha Puri

whatsapp channel

google news

 

कौन है आकांक्षा पुरी? (Who is Akanksha Puri)

मीका सिंह की हमसफर बनने वाली आकांक्षा पुरी एक टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक मॉडल भी है। आकांक्षा पुरी अपने रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ में भी काफी बोल्ड और ग्लैमरस है। स्वयंवर शो में भी आकांक्षा पुरी ने अपने ड्रेसिंग स्टाइल और अपने बोल्ड अंदाज से कई बार मीका सिंह को इंप्रेस किया है। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक हर लुक में आकांक्षा बेहद खूबसूरत नजर आई हैं।

Akanksha Puri

बेहद खूबसूरत है आकांक्षा पुरी का हर अंदाज

आकांक्षा पुरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनके इंस्टाग्राम पर कुल 1.4 मिलीयन फॉलोअर्स है। आकांक्षा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी उनके ग्लैमरस अंदाज से भरी हुई है।। हर तस्वीर में वह अपनी खूबसूरती और हुस्न के जलवे बिखेरते नजर आई हैं आकांक्षा पुरी का स्टाइल स्टेटमेंट बेहद अलग है। उनका हर अंदाज उनके फैंस को पसंद आता है। बात चाहे साड़ी की हो, लहंगे की, सूट की या फिर उनके सुपर सिजलिंग अवतार की… आकांक्षा हर अंदाज में बेहद खूबसूरत लगती है।

Akanksha Puri

फिल्मों से लेकर नाटकों तक में काम कर चुकी है आंकक्षा

आकांक्षा पुरी ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2015 की कैलेंडर गर्ल से बॉलीवुड डेब्यु किया था। फिल्मों के अलावा आकांक्षा टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर शो विघ्नहर्ता गणेश में पार्वती का किरदार भी निभा चुकी है। देवी पार्वती के किरदार में आकांक्षा पुरी के खूबसूरत अंदाज को हर किसी ने काफी पसंद किया था।

Akanksha Puri And Paras Chhabra

पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी का रिश्ता

आकांक्षा पुरी अपनी पर्सनल लाइफ (Akanksha Puri Personal Life) को लेकर भी खासा चर्चाएं बटोर चुकी है। बिग बॉस 13 फेम परस छाबरा उनके एक्स बॉयफ्रेंड (Akanksha Puri And Paras Chhabra)  है। बिग बॉस की अपनी जर्नी के दौरान पारस और आकांक्षा के बीच कई गलतफहमी आ गई थी, जिसके बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिये। हालांकि जब पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी अलग हुए तो दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर कई आरोप लगाए। वहीं पारस से अलग होने के बाद अब आकांक्षा अपनी नई जिंदगी की शुरुआत मीका के साथ करना चाहती है।

Share on