जब प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने पति को देख घबरा गई थीं इन हीरो की पत्नियां, कह दी थी ये बात

बॉलीवुड में अपने जबरदस्त एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वाली पिसी यानी कि प्रियंका चोपड़ा अब ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी अपना नाम कमा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी एक खास जगह बनाई है। आज पिसी अपने जीवन के जिस भी मुकाम पर हैं वो उनकी कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है। वही उन्हें बेहद प्यार देने वाले निक जोनस भी उनके साथ हैं। आज भले ही प्रियंका शादी कर सेटल हो चुकी हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के कई टॉप हीरोज के साथ जुड़ता रहता था। इतना ही नही कई बार पिसी को उन अभिनेताओं की पत्नियों का गुस्सा भी झेलना पड़ा था। तो चलिए आज हम आपको पिसी के साथ जुड़ने वाले उन अभिनेताओं की पत्नियों के बारे में बताते है जिन्होंने प्रियंका को इंडस्ट्री से बॉयकॉट करने तक कि कोशिश की थी।

ट्विंकल खन्ना

अब प्रियंका के अफेयर्स की बात हो और बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार का नाम ना आये, ऐसा हो ही नही सकता। एक समय था जब पिसी और अक्षय कुमार के अफेयर्स की खबरें बॉलीवुड के गलियारों में सुर्खियों में थी। जहां एक ओर पर्दे पर उनकी जोड़ी को लोग पसंद करते थे तो वही दूसरी ओर रियल लाइफ में भी यह खबरें थी कि अक्षय प्रियंका को बेहद ज्यादा पसंद करने लगे हैं। जिसके बाद इस खबर ने अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बीच सबकुछ बिगाड़ दिया था और उनकी शादी शुदा जिंदगी खतरे में आ गई थी। अपनी गृहस्थी को बचाने के लिए ट्विंकल ने अक्षय को साफ तौर पर कह दिया था कि वह नही चाहती कि अक्षय और प्रियंका साथ में काम करें जिसके बाद अक्षय ने प्रियंका चोपड़ा से ना सिर्फ दूरी बना ली बल्कि आज तक दोनो ने एक साथ काम नही किया।

सुजैन खान

“कृष” यह फ़िल्म जब बड़े पर्दे पर आई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। दर्शकों ने इस फ़िल्म को और इस फ़िल्म में बनी ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को खूब पसंद किया था। मगर उस वक़्त बॉलीवुड में ऐसी चर्चाएं थी कि ऋतिक और प्रियंका फ़िल्म के दौरान एक दूसरे के बेहद करीब आ गये थे जिसके बाद ऋतिक की पत्नी यानी कि सुजैन खान को बहुत दिक्कत हो रही थी। यूं तो दोनो के अफेयर्स की खबरें ज्यादा सामने नही आई मगर इस बात से सुजैन काफी परेशान रहती थी। अपनी बीवी की नाराजगी को देखते हुए ऋतिक रोशन ने यह फैसला लिया था कि वह रील और रियल लाइफ दोनो ही में प्रियंका चोपड़ा से दूर रहेंगे।

गौरी खान

अब बॉलीवुड के किंग खान और पिसी की प्रेम कहानी हर कोई जानता है। उनके अफेयर की खबरें किसी से भी छिपी नही है। बता दें कि फ़िल्म ‘डॉन’ के दौरान शाहरुख और प्रियंका एक दूसरे को बेहद पसंद करने लगे थे जिसके बाद उनकी पत्नी गौरी खान बेहद परेशान हो गई थी। इतना ही नही पर्दे पर कई हीरोइनों के साथ रोमांस करने वाले किंग खान की पत्नी गौरी खान को उनका यह रोमांस प्रियंका के साथ रास नही आ रहा था। जिसके बाद शाहरुख ने अपनी पत्नी के पसंद का ध्यान रखते हुए प्रियंका से दूरी बना ली।

whatsapp channel

google news

 

आपको बता दें कि इन सारी बातों से प्रियंका के फिल्मी करियर पर बहुत बुरा असर हुआ। उस वक़्त जहां हर एक निर्देशक अक्षय, शाहरुख और ऋतिक जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करना चाहते थे, उन्होंने प्रियंका को अपने फिल्मों में लेना बंद कर दिया था। मगर प्रियंका चोपड़ा ने इन सब बातों पर ध्यान ना देते हुए अपने करियर पर फोकस किया और अपनी जबरदस्त एक्टिंग से ना सिर्फ लोगों का दिल जीता बल्कि बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में भी दी। बॉलीवुड के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड का रुख किया और वहां भी अपने दमदार अभिनय से उन्होंने कई हिट सीरीज और फिल्मों में काम कर लोगों का दिल जीता और अपना नाम कमाया। बतादें कि अपने हुनर के बदौलत सफलता हासिल करने वाली प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं।

Share on