जब स्कूल फीस नहीं देने पर प्रिंसिपल ने सलमान को निकाला था क्लास के बाहर, पिता सलीम खान ने उठाया था ये कदम

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 13 अगस्त 2021, 8:20 अपराह्न

बॉलीवुड के दबंग यानी कि सलमान खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर बेहद कम ही बात करते हैं। अक्सर वह मीडिया के द्वारा पूछे गए परिवारवालों से जुड़े सवालों को टालते ही नजर आते हैं। लेकिन एक बार उन्होंने कपिल शर्मा के “द कपिल शर्मा शो” में अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर कई मजेदार किस्से साझा किए थे। तो चलिए आपको बताते हैं कि सलमान खान ने क्या कुछ कहा था।

प्रिंसिपल ने निकाल दिया था क्लास से बाहर :-

जब स्कूल की फीस जमा ना होने के कारण सलमान को प्रिंसिपल ने निकाला था क्लास के बाहर, पिता सलीम खान ने उठाया था ये कदम

कपिल के शो में सलमान खान ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए बताया था कि जब वह 4 क्लास में पढ़ते थे तो उन्हें प्रिंसिपल ने स्कूल की फीस जमा नही होने कारण क्लास से बाहर कर दिया था। जिसके बाद वह क्लास के बाहर ही खड़े रहे। हालांकि जब सलीम खान ने स्कूल के पास से गुजरते हुए ये देखा कि सलमान अपने क्लास के बाहर खड़े हैं तो वह सीधे प्रिंसिपल के ऑफिस गए और इसका कारण पूछा।

सलीम खान से प्रिंसिपल ने मांगी थी माफी :-

जब स्कूल की फीस जमा ना होने के कारण सलमान को प्रिंसिपल ने निकाला था क्लास के बाहर, पिता सलीम खान ने उठाया था ये कदम

जिसके जवाब में प्रिंसिपल ने सलीम खान से कहा कि सलमान की फीस जमा नही है इसलिए उन्हें क्लास के बाहर निकाला गया है। इस बात पर सलीम खान ने कहा कि पैसों की कमी के चलते वे फीस जमा नहीं करवा पाए। तो ऐसे में अगर फीस उन्होंने जमा नही करवाई तो सजा भी उन्हें ही मिलनी चाहिए। यह कहकर सलीम स्कूल की छुट्टी होने तक समलान की जगह खड़े रहे और जब प्रिंसिपल ने यह नजारा देखा तो उन्होंने सलीम खान से माफी मांगी।

ऑफस्क्रीन इतना किस कर लेते हैं कि ऑनस्क्रीन जरूरत ही नहीं पड़ती :-

जब स्कूल की फीस जमा ना होने के कारण सलमान को प्रिंसिपल ने निकाला था क्लास के बाहर, पिता सलीम खान ने उठाया था ये कदम

इसके अलावा कपिल के शो में सलमान ने खुद से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया की हर कोई हैरान रह गया था। दरअसल जब कपिल ने सलमान से एक्ट्रेसेस को ऑनस्क्रीन किस करने के बारे में सवाल पूछा तो सलमान ने जवाब दिया कि वह स्क्रीन पर किस नही करते और ना ही उन्हें कोई फर्क पड़ता है। तभी इस बात को बीच में काटते हुए अरबाज खान ने कहा कि ऑफस्क्रीन इतना किस कर लेते हैं कि ऑनस्क्रीन जरूरत ही नहीं पड़ती।

सलमान खान ने बनाया है अपने लिए एक नियम :-

जब स्कूल की फीस जमा ना होने के कारण सलमान को प्रिंसिपल ने निकाला था क्लास के बाहर, पिता सलीम खान ने उठाया था ये कदम

अरबाज के इस जवाब के बाद शो में बैठे सारे लोग खूब हंसने लगे थे। वैसे आपको बतादें कि सलमान खान ने अपने लिए एक ऐसा नियम बनाया है कि वह कभी किसी भी एक्ट्रेस के साथ ऑनस्क्रीन किस नहीं करेंगे और उन्होंने इस नियम को अबतक बरकरार भी रखा है। हालांकि हाल ही में आई फिल्म राधे में सलमान का दिशा पाटनी के साथ एक किस सीन जरूर है, लेकिन अपनी पॉलिसी के चलते एक्ट्रेस के मुंह पर टेप जैसी चीज लगी दिखाई दी।

About the Author :