जब प्लेन में हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा नशे में टल्ली, कर रही थी बड़ी अजीब फिजूल सी हरकतें

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 03 दिसम्बर 2021, 6:36 अपराह्न

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नही हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती और अपने जबरदस्त अभिनय से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। वही लोग भी उनसे जुड़ी हर खबर को बड़े ही चाव से पढ़ते हैं। खुद प्रियंका चोपड़ा भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैशन स्टाइल व तस्वीरों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Priyanka chopra

अब हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़ा एक मजेदार किस्सा लोगों के सामने आया है जिसे लेकर प्रियंका एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। जी हां, खबर है कि प्रियंका चोपड़ा एक बार सफर के दौरान विमान में ड्रिंक कर अपने होश खो बैठीं थीं।

प्रियंका चोपड़ा के फनी मोमेंट को लेकर किया बड़ा खुलासा :-

Priyanka chopra

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमान के अटेंडेंट ने प्रियंका चोपडा के इस मजेदार किस्से के बारें में बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। हालांकि कुछ देर बाद ही उस वीडियो को डिलीट कर दिया गया था।

 प्रियंका चोपड़ा नशे में टल्ली

 

बात करें अटेंडेंट द्वारा शेयर की गई वीडियो की तो उसमें प्रियंका चोपड़ा के फनी मूवमेंट को लेकर बड़ा खुलासा किया गया था। क्रू मेंबर के मुताबिक यह वाक्या उस समय का था जब प्रियंका की शादी निक जोनस के साथ नही हुई थी और वह अपने अमेरिकन शो ‘क्वॉन्टिको’ के चलते काफी मशहूर हो चुकी थीं।

नशे की हालत में प्रियंका ने तय किया था अपना सफर :-

 प्रियंका चोपड़ा नशे में टल्ली

 

फ्लाइट अटेंडेंट ने प्रियंका चोपड़ा की उस हरकत को याद करते हुए बताया था कि हवाई सफर के दौरान प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह नशे में डूबी हुई थीं और नशे की हालत में उन्होंने अपना सफर पूरा किया था। फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा, ‘प्रियंका ने ब्लडी मैरी कॉकटेल की मांग की, इसके साथ उन्होंने हॉट सॉसेज भी मंगवाया। एयर होस्टेस द्वारा उनका ऑर्डर लाने के बाद उन्होंने कॉकटेल की तीन ड्रिंक्स ली। इसके बाद प्रियंका काफी नशे में हो गई थीं।’

वीडियो शेयर करने के कुछ समय बाद ही किया गया डिलीट :-

 प्रियंका चोपड़ा नशे में टल्ली

 

इतना ही नही फ्लाइट अटेंडेंट ने आगे बताया कि नशा होने के बाद कुछ देर प्रियंका ने खुद को संभाला और फिर सो गईं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बतादें कि अटेंडेंट ने वीडियो शेयर करने के कुछ समय बाद ही उसे डिलीट कर दिया था जिसके कारण अब यह इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है।

About the Author :