साल 1945 में मशहूर शायर जां निसार अख्तर (Jaan Nisar Akhtar) के घर में जन्मे जावेद अख्तर (Javed Akhtar) को आज कौन नही जानता। उन्होंने अपने जबरदस्त गीत, कविता और शायरी से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। बेहद छोटी सी उम्र में ही शायरी लिखने की शुरुवात करने वाले मशहूर कवि, लेखक व गीतकार जावेद अख्तर ने हाल ही में अपना 76वां जन्मदिन (Javed Akhtar celebrated his 76th birthday) मनाया है। तो चलिए ऐसे में इस खास मौके पर आज हम आपको जावेद की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बात बताते हैं जिसके बारे में शायद ही कोई जानता होगा। वैसे तो जावेद अख्तर के जीवन से जुड़े ऐसे बहुत से किस्से हैं जिसने लोगों के बीच सुर्खियां बटोरी है।
पहली नजर में ही शबाना को अपना दिल दे बैठे थे जावेद अख्तर :-
लेकिन आज जो किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं , वो उनकी जिंदगी में सुख और दुख दोनों को एक साथ लेकर आया था। जी हां, आपने वो कहावत तो सुनी होगी कि जब इंसान को प्यार होता है तो वो अपने सारे होश गवां देता है। कुछ ऐसा ही हुआ था जावेद अख्तर के भी साथ, जब उन्होंने पहली बार शबाना आजमी (Shabana Aazmi) को देखा था जो कि मशहूर शायर कैफी आजमी (Kaifi Aazmi) की बेटी हैं। दरअसल ये उस वक़्त की बात है जब जावेद अख्तर अपनी लिखी हुई कविता कैफ़ी आज़मी को सुनाने जाया करते थे। उन दिनों जावेद का अक्सर कैफ़ी आज़मी के घर आना-जाना हुआ करता था। इसी दौरान अख्तर साहब की निगाहें शबाना आजमी से इस कदर मिली कि एक का घर खुशहाल हो गया तो वही दूसरे पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
शबाना आजमी की एंट्री के बाद हनी की जिंदगी में आया था भूचाल :-
ऐसा इसलिए क्योंकि जब जावेद अख्तर शबाना आजमी से पहली बार मिले थे, तब वह पहले से ही शादीशुदा थे। महज 17 साल की उम्र में जावेद ने हनी ईरानी (Honey Irani) संग शादी की थी। खबरों के मुताबिक जावेद और हनी की पहली मुलाकात फिल्म ‘सीता और गीता’ के सेट पर हुई थी। वही शूटिंग के बाद जब एक दिन सभी मिलकर पत्ते खेल रहे थे, उसी दौरान मजाक-मजाक में दोनों की शादी सेट हो गई थी। वैसे तो दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश थे, मगर जैसे ही शबाना आजमी की एंट्री जावेद अख्तर की जिंदगी में हुई, हनी की जिंदगी में भूचाल सा आ गया। शुरुवात में दोनों के अफेयर की खबरों को हनी ईरानी ने बेहद नजरअंदाज किया था। मगर फिर धीरे-धीरे जावेद और हनी के बीच लड़ाइयां बढ़ने लगी थी।
हनी ईरानी ने रोते हुए भेजा था जावेद अख्तर को शबाना के पास :-
अपने आंखों के सामने अपने पति को खुद से दूर जाता देख हनी ईरानी खुद को बेहद लाचार महसूस कर रही थीं। घर का माहौल बिलकुल भी ठीक नहीं था और इसी कारण जावेद अख्तर अपने दोनों बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर से बात भी नही कर पा रहे थे। हालांकि जब लड़ाइयां हद से आगे बढ़ गई तो एक दिन हनी ईरानी ने वो किया जो शायद किसी के लिए भी नामुमकिन था।
जी हां, हनी ने झगड़ों से परेशान होकर रोते हुए एक दिन जावेद अख्तर को शबाना आजमी के पास भेज दिया। अपनी शादी के 7 साल बाद जावेद और हनी अलग हुए और साल 1984 में दोनों का तलाक हो गया। जिसके बाद उसी साल जावेद अख्तर ने शबाना आजमी संग शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुवात की थी।