जब ईशा देओल अपने देवर के शादी में किया था जमकर डांस, तस्वीरें हुई थी खूब वायरल

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 07 नवम्बर 2021, 8:03 अपराह्न

बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल आज यानी कि 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। भले ही ईशा का फिल्मी करियर अपने भाइयों और माता-पिता की तरह ही सफल ना रहा हो, मगर वह अन्य कई चीजों के लिए लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसा ही एक वाक्या हुआ था उनके देवर की शादी के दौरान जब वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गईं थीं। जी हां, ऐसा इसलिए क्योंकि अपने देवर की बारात में ईशा देओल ने खूब उछल उछल कर डांस किया था।

मीका सिंह के गानों पर ईशा देओल ने लगाए थे जमकर ठुमके :-

isha deol

ईशा ने उस शादी में खूब एन्जॉय किया था और इसकी कई तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर लोगों से साझा की थी। हालांकि उस दौरान सबकी निगाहें उस वक़्त ईशा देओल पर टिक गई जब वह गुलाबी रंग की साड़ी और हेवी जूलरी में मीका सिंह के गानों पर ठुमके लगा रही थीं। आपको बतादें कि ईशा देओल द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में उनके साथ उनकी देवरानी भी नजर आई जिनकी शादी मानिक तख्तानी से हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Esha Deol Takhtani (@imeshadeol)

हेमा मालिनी ने भी शादी में लिया था हिस्सा :-

HEMA MALINI AND ISHA DEOL

आपकी जानकारी के लिए बतादें कि ईशा देओल के देवर की शादी में उनकी माँ हेमा मालिनी भी शामिल हुई थीं। यही नही शादी से पहले हुई कॉकटेल पार्टी में दोनों मां-बेटी वेस्टर्न आउटफिट में नजर आई थी जिसमे वो काफी स्टाइलिश लग रही थी। हालांकि, शादी की तस्वीरों में हेमा मालिनी कही भी नजर नही आई।

जल्द ही ईशा करेंगी पर्दे पर वापसी :-

ISHA DEOL

वैसे लंबे समय से पर्दे से गायब रहने के बाद ईशा देओल जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। वह राम कमल मुखर्जी की शॉर्ट फिल्म ‘केकवॉक’ से सात सालों बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं और इस फ़िल्म में वह एक शेफ का किरदार निभाती नजर आएंगी।

ISHA DEOL

आपको बतादें कि साल 2002 में ईशा देओल ने फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उन्हें अपनी पहली ही फ़िल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इस फ़िल्म के अलावा ईशा ‘क्या दिल ने कहा’, ‘कुछ तो है’, ‘एलओसी कार्गिल’, ‘युवा’, ‘धूम’, ‘काल’, ‘नो एंट्री’, ‘डार्लिंग’, ‘कैश’, ‘टेल मी ओ खुदा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मालूम हो कि ईशा देओल ने तमिल फिल्म ‘आयुथा एजुथु’ में भी काम किया है।

बेटी के जन्म के बाद छोड़ा था बॉलीवुड :-

ISHA DEOL

मालूम हो कि साल 2012 में 12 फरवरी को क्लासिकल डांसर ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तखतानी से शादी की थी जिसके बाद उन्हें साल 2017 में बेटी को जन्म दिया। उनकी बेटी का नाम राध्या है। बेटी के जन्म के बाद ईशा ने उनकी परवरिश को पहली प्राथमिकता दी और फिल्मों से दूर हो गई।

About the Author :