जब कॉफ़ी विथ करण में पहुँची रणबीर कपूर की दो एक्स गर्लफ्रेंड, कहा रणवीर नहीं बॉयफ्रेंड के लायक

बॉलीवुड में अक्सर ब्रेकअप और पैचअप का दौर चलते रहता है। ऐसे में रणबीर कपूर और सोनम कपूर के बीच की केमिस्ट्री भी खूब जमी थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें फैशन आइकॉन के नाम से भी जाना जाता है। अक्सर सोनम कपूर को मीडिया के सामने कई बड़े खुलासे करते हुए भी देखा जाता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं सोनम कपूर और रणबीर कपूर से जुड़ा एक किस्सा। जब सोनम कपूर ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता रणबीर कपूर के खिलाफ ऐसा कह दिया जो काफी विवादास्पद था। ये तब की बात है जब उनके बीच में काफी दूरी आ गई थी।

कैसे शुरू हुई रणबीर-सोनम की लव स्टोरी और कैसे हुआ अंत?

Ranbir-Sonam

सोनम कपूर और रणबीर कपूर, इन दोनों ने ही साल 2007 में आई फिल्म सांवरिया से अपना डेब्यू किया था। उस वक्त खबरें आ रही थी कि सोनम और रणबीर एक दूसरे के प्यार में पड़ गए हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार की भी खबरें आने लगी। अखबारों और मीडिया चैनल्स में यह बातें हो रही थी कि सोनम और रणबीर के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो गया है। इसी बीच सोनम ने रणबीर कपूर से ब्रेकअप की वजह खुद रणबीर को ही बताया था। उनका कहना था कि बॉयफ्रेंड के रूप में रणबीर उन्हें इंप्रेस नहीं कर पा रहे थे। इसके साथ ही रणबीर कपूर को ममाज़ बॉय कहकर सोनम ने ताना भी दिया था।

जब कॉफ़ी विद करण में एक साथ पहुँची सोनम और दीपिका…

When Sonam and Deepika arrived together on Koffee With Karan...

whatsapp channel

google news

 

सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण जब करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में गेस्ट के तौर पर पहुंचे तो वहां सोनम ने रणबीर के बारे में कुछ ऐसी बातें कह दी जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। सोनम ने करण के द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दिया। करण ने यह सवाल किया था कि रणबीर के बारे में सोनम क्या सोचती हैं? तो सोनम का जवाब यह था कि रणबीर सोनम के अच्छे दोस्त हैं। उनकी फैमिली वैल्यूज है और वह अपनी मां के लिए अपने दिल में बहुत सारा प्यार रखते हैं। लेकिन वह बॉयफ्रेंड बनने के लायक नहीं है।

सोनम ने क्यों की दीपिका की तारीफ़?

Sonam Deepika

इसके साथ ही उस वक्त शो में गेस्ट के तौर पर आई हुई दीपिका पादुकोण की भी सोनम ने तारीफ की थी। सोनम कपूर ने बातों-बातों में ही कह डाला था कि दीपिका रणबीर के साथ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में रही है। उनके लिए तारीफ की बात है, क्योंकि रणबीर के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहना काफी ज्यादा मुश्किल है।

दीपिका ने भी माना कि रणबीर नहीं है बॉयफ्रेंड मटेरियल

Ranbir

उस वक्त शो में दीपिका पादुकोण ने भी सोनम कपूर की बातों पर सहमति जताई थी। दीपिका पादुकोण भी उस वक्त रणबीर कपूर की एक्स बन चुकी थी। दीपिका ने करण जौहर के शो पर कहा था कि रणबीर को अच्छा बॉयफ्रेंड बनने के लिए थोड़े स्किल्स सीखने की जरूरत है। हम आपको बता दें कि इस वक्त रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में है। इसके साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में वो कई सारी अभिनेत्रियों के साथ रिलेशनशिप में रह चुके है।

Share on