श्रीदेवी के कारण भीड़ गए थें अनिल कपूर और बोनी कपूर, एक्टर ने गुस्से में छोड़ दिया था फ़िल्म

निर्माता निर्देशक बोनी कपूर आज बॉलीवुड का एक जाना – माना चेहरा हैं। वही उनके छोटे भाई और एक्टर अनिल कपुर भी किसी पहचान के मोहताज नही हैं। यूं तो दोनों भाइयों में बेहद प्रेम हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार ये दोनों अभिनेत्री श्रीदेवी की वजह से आपस में भिड़ गए थे। जी हां, चलिए आपको बताते हैं कि क्या था पूरा मामला।

कई पुरष्कार से बोनी कपूर हो चुके हैं सम्मानित :-

Boney kapoor

बोनी कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और बड़े निर्माता- निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने अबतक बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी है जिसमे मिस्टर इंडिया, नो एंट्री, जुदाई, वांटेड जैसे नाम शामिल है। यही नही उन्हें कई पुरष्कार भी मिल चुके है।

Boney kapoor

whatsapp channel

google news

 

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे बोनी कपूर के पिता सुरिंदर कपूर भी एक बॉलीवुड निर्माता थे और उनके भाई अनिल कपूर और संजय कपूर भी एक अभिनेता होने के साथ-साथ निर्माता हैं।

बोनी कपूर ने की हैं दो शादियां :-

Boney kapoor's wife

बोनी कपूर ने अपनी जिंदगी में दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी जिनसे उन्हें दो बच्चे अंशुला और अर्जुन कपूर हुए। एक तरह जहां अर्जुन फ़िल्मी दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं तो वही अंशुला कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद गूगल के साथ काम कर रही हैं।

Boney kapoor and shridevi

वही बात करें बोनी कपूर कि दूसरी शादी की तो साल 1996 में 2 जून को उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्री देवी संग अपना दूसरा ब्याह रचाया था और उनसे उन्हें दो बेटियां हैं जिनका नाम जान्हवी कपूर और खुशी कपूर है।

फ़िल्म ‘मिस्टर इंडिया’ से मिली पहचान :-

Boney kapoor

आपको बतादें कि बोनी कपूर ने अपने करियर की शुरुवात बतौर निर्माता निर्देशक लिजेंड शक्ति सामन्ता के अंडर काम करते हुए किया था। फिर साल 1987 में उनकी फिल्म मिस्टर इंडिया रिलीज हुई जो कि उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फ़िल्म से बोनी कपूर को इंडस्ट्री में एक पहचान मिली। मालूम हो कि प्रोड्यूसर बोनी कपूर और सुरिंदर कपूर की इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरिश पुरी लीड रोल में थे। वही इस फ़िल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था।

श्रीदेवी ने की थी ज्यादा पैसों की डिमांड :-

Anil kapoor and shridevi

अपने एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया था कि जब उन्होंने श्रीदेवी को देखा था, उसी वक़्त वह उनके दीवाने हो गए थे। वह उन्हें किसी भी कीमत पर अपनी फिल्म में लेना चाहते थे, जिसके लिए उन्हें उनकी मां को भी मनाना पड़ा था। उन्होंने आगे बताया था कि जब श्रीदेवी को मिस्टर इंडिया ऑफर किया गया था तो उन्होंने मना कर दिया था।

Shridevi and anil kapoor

हालांकि बाद में श्रीदेवी ने 10 लाख रुपए फीस मांगी, जिस पर बोनी ने उन्हें 11 लाख का ऑफर दिया। लेकिन क्योंकि अनिल कपूर ने भी इस फ़िल्म में अपना पैसा लगाया था। इसलिए उन्हें बोनी कपूर का श्रीदेवी को इतनी बड़ी रकम देना पसंद नहीं आया। मगर उस वक़्त अनिल ने बोनी से कुछ नहीं कहा।

गुस्से में अनिल कपूर ने कर दिया था फ़िल्म करने से इंकार :-

Boney kapoor and shridevi

फिर कुछ समय बाद श्रीदेवी को अपनी मां के इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी और उस दौरान भी बोनी ने उनकी मदद की। जैसे ही ये बात अनिल कपूर को मालूम पड़ी, दोनों भाइयों में कलेश हो गया। इतना ही नहीं अनिल ने मिस्टर इंडिया का सेट भी छोड़ दिया था और फिल्म भी करने से मना कर दिया था।

Mr. India set

लेकिन फिर बाद में फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर ने अनिल कपूर को फोन करके मनाया और कुछ शर्तों के साथ अनिल सेट पर वापस आ गए। अनिल ने सेट पर वापसी के बाद ना सिर्फ प्रोडक्शन का काम अपने हाथ में लिया था बल्कि प्रॉफिट में से भी काफी बड़ा हिस्सा अपने नाम किया था।

कई हिट फिल्मों को कर चुके हैं प्रोड्यूस :-

Boney kapoor

मालूम हो कि बोनी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1980 में फिल्म हम पांच से की थी। इसके बाद उन्होंने वो सात दिन, मि. इंडिया, रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, लोफर, जुदाई, सिर्फ तुम, पुकार, शक्ति, खुशी, नो एंट्री, तेवर, मॉम, रन जैसी कई फिल्में बनाई जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट भी साबित हुई।

Share on