क्या प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से तलाक लेने की तैयारी में हैं! दुनिया को दिया ये बड़ा हिंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को कौन पसंद नही करता है। दोनों की जोड़ी देश से लेकर विदेश तक में फेमस है। लेकिन हाल ही में प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिये फैंस को एक चौंकाने वाली खबर दे डाली है। जी हां, दरअसल प्रियंका के फैंस ने ये नोटिस किया है कि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से अपने पति का सरनेम हटा दिया है। बतादें कि शादी के बाद से प्रियंका अपने सभी सोशल मीडिया एकाउंट पर अपना नाम ‘प्रियंका चोपड़ा जोनस’ लिखती थीं।

प्रियंका चोपड़ा कर रही हैं निक से तलाक लेने की प्लानिंग :-

Priyanka chopra and nick jonas

अब जब फैंस ने ये गौर किया है कि प्रियंका ने अपने नाम से जोनस हटा दिया है तो लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग ये सवाल पूछ रहे हैं कि क्या प्रियंका निक जोनस से तलाक लेने जा रही हैं। वैसे आपको बतादें कि ये पहली बार नही है जब किसी एक्ट्रेस ने ऐसा किया हो। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पति का सरनेम हटाकर तलाक लेने का हिंट दे चुकी हैं। ऐसे में ये सवाल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लिए लगातार उठ रहे है।

मलाइका ने भी हटाया था तलाक से पहले पति का सरनेम :-

Malaika arora and nick jonas

whatsapp channel

google news

 

आपकी जानकारी के लिए बतादें कि मलाइका अरोड़ा ने भी अपने पति अरबाज खान से तलाक के पहले सोशल मीडिया अकाउंट से खान शब्द हटा दिया था। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर पहले भी कई तरह की बातें सामने आती रही हैं। कहा गया था कि एक्ट्रेस ने अमेरिका की राष्ट्रीयता लेने के मकसद से निक के साथ शादी की थी।

क्या हो चुके है प्रियंका और निक के रास्ते अलग :-

Priyanka chopra amd nick jonas

वैसे अभी तक प्रियंका और निक के तलाक को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नही की गई है। एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपना इंस्टा अकाउंट बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनस किया था। ऐसे में उनका अचानक अपने नाम से जोनस हटाना इस सवाल की ओर इशारा करता है कि क्या वाकई दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं या फिर मामला कुछ और है?

Share on