ऐश्वर्या राय को से ब्रेकअप के विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड से बना ली थी दूरी, फिर मंत्री की बेटी से रचाई शादी

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय आज यानी कि 3 सिंतबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। विवेक बॉलीवुड के उन एक्टरों की लिस्ट में शुमार हैं जिन्होंने अपनी पहली फ़िल्म से ही दर्शकों का दिल जीत लिया था। साल 1976 में हैदराबद में जन्मे विवेक मशहूर एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं और उनकी पहली फ़िल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म कंपनी थी। इस फ़िल्म में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए विवेक ओबेरॉय को फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड मिला था।

खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं विवेक ओबेरॉय :-

vivek oberoi

वैसे बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि फिल्मों में काम करने के अलावा विवेक ओबेरॉय अपना खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं और बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फ़िल्म Iti- Can You Solve Your Own Murder है। यही नही विवेक ने कई स्टार्टअप में भी इंवेस्ट किया है, जिनमें से ज्यादातर हेल्थ और एजुकेशन से जुड़े हुए हैं।

ऐश्वर्या राय को कर चुके हैं डेट :-

vivek oberoi and aishwarya rai

whatsapp channel

google news

 

अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ आक्टर विवेक ओबेरॉय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। भले ही एक्टर कि पहली फ़िल्म में दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को खूब सराहा हो मगर उनकी फिल्में ज्यादा हिट नही हुई। इन चीजों के अलावा एक वक्त पर विवेक ऐश्वर्या से अफेयर की खबरों को लेकर खूब चर्चा में रहे है। खबरों की मानें तो सलमान खान ने विवेक को इसके लिए धमकाया भी था, जिसके बाद विवेक का ऐश्वर्या से ब्रेकअप हो गया था।

मंत्री की बेटी से रचाई शादी :-

vivek oberoi and priyanka alwaa

ऐश्वर्या राय को डेट करने के बाद विवेक ने बॉलीवुड की किसी भी एक्ट्रेस को डेट नही किया। यही नही उस दौरान वह कुछ समय तक बॉलीवुड से दूर हो गए थे। फिर साल 2010 में विवेक ओबेरॉय ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा के साथ अरेंज मैरिज कर ली।

प्रियंका अल्वा में मिला सच्चा प्यार :-

vivek oberoi and priyanka alwaa

ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय को उनका सच्चा प्यार प्रियंका से ही मिला। आपको बतादें कि प्रियंका एक सोशल वर्कर हैं और वह कई एनजीओ के लिए काम कर चुकी हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्रियंका भले ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं, लेकिन वह विवेक के काम को समझती हैं और उन्हें पूरा सपोर्ट भी करती हैं। वहीं विवेक, प्रियंका के एनजीओ के काम में उन्हें सपोर्ट करते हैं। शादी के लगभग तीन साल बाद दोनों का बेटा हुआ और फिर उसके दो साल बाद बेटी जिसके बाद अब उनका परिवार पूरा हो गया है।

जल्द ही पर्दे पर आएंगे नजर :-

vivek oberoi

वही अगर बात करें एक्टर के वर्कफ्रंट की तो विवेक ओबेरॉय आखिरी बार फ़िल्म पीएम नरेंद्र मोदी में नजर आए थे जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोल निभाया था। इसके अलावा विवेक जल्द ही विशाल मिश्रा की फ़िल्म हॉरर- थ्रिलर फिल्म रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर में दिखाई देंगे जिसमे टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी नजर आएंगी।

Share on