कच्चा बादाम के बाद अब फेमस हुआ नींबू-सोड़ा, गानें के अंदाज में ये हैं सुपरहिट, देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 11 अप्रैल 2022, 9:45 पूर्वाह्न

आज के दौर में सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां हर दिन कई अनोखे वीडियो वायरल होते हैं। खास बात यह है कि इनमें से कुछ वीडियो (New Video Viral On Social Media) हर दिन टॉप ट्रेंड का हिस्सा भी बनते हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक गाना लंबे समय तक टॉप ट्रेंड में रहा था। यह गाना था कच्चा बादाम (Kachha Badam)… इसे भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) ने गाया था और इस गाने के बाद वह देखते ही देखते सोशल मीडिया (Bhuban Badyakar Song Viral) स्टार बन गए। इतना ही नहीं उनके इस गाने के डांस वीडियो, रील्स भी लंबे समय तक टॉप ट्रेंड में छाए रहें।

lemon soda song Video

वायरल हुआ नींबू सोडा

भुबन बड्याकर का कच्चा बादाम के बाद सोशल मीडिया पर अंमरुद, काले अंगूर जैसे कई गाने आ चुके हैं। वही अब नींबू-सोडा (lemon soda song Viral) का एक गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसके बोल बाकी नींबू बाद में पाउंगा लोगों की जुबान पर चढ़ गया हैं और लोग इस वीडियो पर अलग-अलग अंदाज में मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए इस नींबू सोडा बेचने वाले शख्स की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gourav Sagar (@13_gouravsagar05)

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स नींबू सोडा बेचता हुआ दिखाई दे रहा है। इस शख्स का अंदाज देख हर कोई हैरान है। वीडियो में यह शख्स अपने ही लहजे में गाते हुए नींबू सोडा बनाते दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर न सिर्फ तेजी से वायरल हो रहा है, बल्कि लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

lemon soda song Video

नींबू सोडा का यह वायरल वीडियो अब तक 9 लाख व्यूज का आंकड़ा पार कर गया है। इस वीडियो पर ज्यादातर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। दरअसल इस दौरान नींबू की बढ़ती कीमतों को लेकर भी कई लोगों ने मजेदार कमेंट किए हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।