रातों-रात से बनें करोड़पति, आज दो वक्त की रोटी को है मोहताज, कहां है ये सोशल मीडिया स्टार?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 04 मार्च 2023, 4:29 अपराह्न

Ranu Mondal And Bhuban Badyakar: बीते कुछ सालों में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जिसने कई लोगों को रातों-रात स्टार बनाया है। इन लोगों को सोशल मीडिया के जरिए रातों-रात ना सिर्फ फेम मिला, बल्कि उसके साथ-साथ इन्होंने शोहरत और पैसा भी कमाया। ऐसे में कई लोग स्टार बन गए तो कई चकाचौंध की इस दुनिया में आने के बाद खुद को संभाल नहीं पाए और आज वह दो वक्त की रोटी के लिए भी मोहताज है।

रानू मंडल

सोशल मीडिया से रातों-रात स्टार बने लोगों की लिस्ट मे कई के नाम है, जो आज गुमनामी के सितारों में गुम हो गए हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साल 2019 में रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर की आवाज में गाना गाकर रातों-रात स्टार बनी रानू मंडल का है, जिन्होंने अपनी आवाज से उन दिनों लाखों लोगों के दिलों पर राज किया। रानू मंडल को कई शो भी ऑफर हुए, लेकिन इस दौरान हर किसी ने उनका मजाक उड़ाया। ऐसे में रानू मंडल चकाचौंध की दुनिया का यह स्टारडम संभाल नहीं पाई और आज वह एक बार फिर अपनी पुरानी जिंदगी जीने को मजबूर हो गई है।

सहदेव दिर्दो

इस लिस्ट में दूसरा नाम बचपन का प्यार गाना से रातों-रात स्टार बने वायरल बॉय सहदेव दिर्दो का है। इस गाने के बाद सहदेव को बादशाह के साथ रेप करने का मौका भी मिला, लेकिन आज सहदेव का नाम किसी को याद भी नहीं है।

भुबन बा़ड्याकर

इस लिस्ट में तीसरा नाम मूंगफली बेचने वाले कच्चा बादाम गायक भुवन बडयाकर का है। कच्चा बादाम गाने से सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बने भुवन बडयाकर आज दो वक्त की रोटी के लिए भी मोहताज है। दरअसल हाल ही में भुबन बडयाकर ने इस बात का खुलासा किया कि एक यूट्यूबर ने उनसे उनके गाने कच्चा बादाम के कॉपीराइट के पेपर साइन करा लिए हैं। इसके बाद से अब वह आज अपना ही गाना कहीं भी गा पाते हैं, क्योकि उन पर तुरंत कॉपीराइट का केस हो जाता है। आलम ये है कि आज बिना काम के वह दो वक्त के खाने के लिए मोहताज हो गए है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।