बॉलीवुड के वेट्रन एक्टर विनोद मेहरा ने महज 45 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 70 से 80 के दशक में विनोद मेहरा ने कई दमदार फिल्मों में काम किया। अपने छोटे से फिल्मी सफर के दौरान विनोद मेहरा ने 100 से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को अपना मुरीद बनाया। विनोद मेहरा ने बतौर चाइल्ड एक्टर साल 1958 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म रागिनी से की थी। इसके बाद शुरू हुआ उनका अभिनय सफर लगातार बुलंदियों पर रहा।
सफर वेट्रन एक्टर विनोद मेहरा का
विनोद मेहरा का जन्म साल 1945 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था। साल 1971 में आई फिल्म रीता से उन्होंने बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया। इसके बाद विनोद मेहरा नागिन, जानी दुश्मन, स्वर्ग, कर्तव्य, साजन बिना सुहागन, एक ही रास्ता, जानी दुश्मन, घर, स्वर्ग-नरक जैसी कई दमदार फिल्मों में नजर आए। इन सभी फिल्मों में विनोद मेहरा के अभिनय को लोगों ने खासा पसंद किया।
तीन शादी कर चुके थे विनोद मेहरा
विनोद मेहरा अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बने रहते थे। विनोद मेहरा ने कुल 3 शादियां की थी। उन्होंने पहली शादी साल 1974 में मीना ब्रोका से की थी। हालांकि 4 साल बाद दोनों आपसी रजामंदी से अलग हो गए और उनका तलाक हो गया। इसके बाद विनोद मेहरा ने दूसरी शादी साल 1980 में बिंदिया गोस्वामी से की। यह शादी भी महज 4 साल ही चली और 1984 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद विनोद मेहरा ने तीसरी शादी किरण से साल 1987 में की।
तीन शादी के बाद भी छे अफेयर्स के चर्चे
3-3 शादियों के बावजूद विनोद मेहरा के लव-अफेयर के चर्चे हमेशा सुर्खियों में रहते थे। विनोद मेहरा और रेखा के अफेयर्स ने एक दौर में खासा सुर्खियां बटोरी थी। दोनों के रिश्ते को लेकर यह दावा भी किया गया था कि- रेखा और विनोद मेहरा ने शादी कर ली थी। हालांकि रेखा ने इन खबरों को कभी तवज्जो नहीं दी और एक बार इन्हें अफवाह बताते हुए इनका खंडन भी किया।
वहीं दूसरी ओर विनोद मेहरा की पत्नी किरण ने एक बार मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि रेखा मेरे लिए परिवार के एक सदस्य की तरह थी। उन्हें मैं दोस्त की तरह देखती हूं। उन्होंने हमारी शादी अटेंड की थी। मैं उनकी बहनों को जानती हो। रेखा और मैं वास्तव में बिल्कुल एक जैसे ही है।
इस दौरान विनोद मेहरा की पत्नी ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि शादी के एक दिन पहले मैं लगभग शादी से मुकर गई थी। मैं अपना डर विनोद को बता चुकी थी, जिसके बाद उन्होंने मुझे समझाते हुए कहा था कि चिंता मत करो, तुम बस घबराई हुई हो… मगर बाद में सब ठीक हो गया था। बता दे विनोद मेहरा का निधन 30 अक्टूबर 1990 को हार्टअटैक से हुआ था। विनोद मेहरा अचानक दुनिया को अलविदा कह गए थे। विनोद मेहरा और किरण के दो बच्चे हैं, उनकी बेटी का नाम सोनिया मेहरा है।