वंदे भारत के क‍िराये की पूरी ल‍िस्‍ट आ गई सामने, जाने ले आपके रुट की टिकट है कितना?

Vande Bharat Train: अहमदाबाद से मुंबई के लिए शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर को अपग्रेड वर्जन वंदे भारत 2 (Vande Bharat Train 2) को लांच कर दिया जाएगा। नई वंदे भारत 2 मौजूदा वंदे भारत से कई मामलों में अपग्रेड वर्जन (Vande Bharat Train upgraded Version) के साथ लांच की जाएगी। वंदे भारत को 30 सितंबर को अहमदाबाद से हरी झंडी दिखाकर मुंबई (Mumbai To Ahmedabad Vande Bharat Train Route) के लिए रवाना किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद रेलवे (Indian Railway) की ओर से साझा की गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि आखिर ट्रेन का किराया कितना होगा।

कितना होगा वंदे भारत ट्रेन की टिकट का किराया

मुंबई से अहमदाबाद के लिए शुरू होने वाली नई वंदे भारत ट्रेन को लेकर यात्रियों में पहले से काफी उत्सुकता बनी हुई है। वही मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में एग्‍जीक्‍यूट‍िव क्लास के लिए यात्रियों को 2,349 रुपए का बेस फेयर चुकाना होगा, जबकि चेयर कार के लिए बेस फेयर 1,144 रुपए रखा गया है। बता दे इसके अंदर जीएसटी शामिल नहीं है।

मुंबई से अहमदाबाद के बीच यह ट्रेन दो स्टेशनों पर रुकेगी। इससे देश के वित्तीय शहरों के बीच में ट्रेवल टाइमिंग कमी आएगी। साथ ही यह भी बता दें कि रेलवे की ओर से जिस किराए को अंतिम रूप दिया गया है, उसके मुताबिक वंदे भारत के यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के मूल किराए से 1.4 गुना भुगतान करना होगा।

अहमदाबाद से सूरत का किराया कितना है

वंदे भारत की एग्‍जीक्‍यूट‍िव क्लास में अहमदाबाद से सूरत का बेस फेयर ₹1312 रखा गया है और चेयर कार के लिए यह किराया ₹634 है। वहीं एग्‍जीक्‍यूट‍िव क्लास में सूरत से मुंबई का बेस किराया ₹1522 रखा गया है और चेयर कार का ₹739 है।

whatsapp channel

google news

 

180 की रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

मालूम हो कि आईसीएफ चेन्नई द्वारा तैयार की गई नई वंदे भारत ट्रेन स्पीड के मामले में बुलेट ट्रेन को भी मात देती है। नई वंदे भारत की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा की है, लेकिन अभी रेलवे ट्रैक 130 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार को सपोर्ट नहीं कर रहा है। जल्दी नहीं सुधार और अपग्रेडेड वर्जन के बाद वंदे भारत अपनी अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती नजर आएगी।

जल्द दौड़ेंगी 75 नई वंदे भारत

बता दे फिलहाल देश के 2 रूटों पर पहले से ही वंदे भारत एक्सप्रेस पहले से चल रही है, जिसमें पहला रूट नई दिल्ली से कटरा और दूसरा नई दिल्ली से वाराणसी का है। वहीं अब जल्द ही देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मुबंई से अहमजाबाद तक पटरी पर दौड़ती नजर आयेगी। याद दिला दें कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऐलान किया था कि देश के 75 रूटों पर नई वंदे भारत ट्रेन को चलाने की प्लानिंग रेलवे मंत्रालय की ओर से की जा रही है। रेल मंत्रालय नई तीसरी वंदे भारत ट्रेन के परिचालन के बाद साल 2023 तक 74 और नई वंदे भारत ट्रेन के प्रोडक्शन को कंप्लीट कर लेगा।

Share on