आर्यन खान ड्रग्स केस में अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, बोल दी ये बड़ी बात

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 20 अक्टूबर 2021, 9:54 पूर्वाह्न

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जबसे ड्रग्स केस में गिरफ्तारी हुई है। तबसे लगातार फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने अपना रिएक्शन दिया है और आर्यन खान का खुल कर सपोर्ट किया है। कई सितारों ने तो आर्यन को सपोर्ट करते हुए इसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से शोषण बताया है।

ट्विंकल खन्ना ने दिया बड़ा बयान :-

twinkle khanna

वही अब इस मामले में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। ट्विंकल खन्ना ने आर्यन खान की हुई गिरफ्तारी को लेकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट ‘इंस्टाग्राम’ से एक पोस्ट साझा किया है और इस केस की तुलना नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फेमस कोरियन सीरीज़ ‘स्क्विड गेम’ से की है जो इनदिनों जबरदस्त चर्चा में है।

अपने पोस्ट में ट्विंकल में उठाया लखीमपुर वाला मुद्दा :-

twinkle khanna

अपने पोस्ट में ट्विंकल ने कई स्लाइड्स शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने लखीमपुर वाला मुद्दा भी उठाया है। वहीं, एक स्लाइड में उन्होंने आर्यन ख़ान केस का जिक्र किया है। आर्यन के केस के बारे में लिखते हुए ट्विंकल ने सीरीज़ के ‘Marbles’ एपिसोड का उदाहरण दिया है।

पोस्ट में लिखी बड़ी बात :-

twinklw khanna post

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हर खिलाड़ी को 10 मार्बल दिए गए हैं और उन्हें अपने विरोधी के साथ प्रतियोगिता कर के उनके मार्बल्स लेने हैं। इस एपिसोड में सबसे मज़बूत खिलाड़ी को लगातार परेशान किया गया और जिससे आखिरकार वो अपने सभी मार्बल्स हार गया। जब मैंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन ख़ान की गिरफ्तारी की खबर पढ़ी, तो मुझे लगा मेरे भी मार्बल मिस हो गए है।

aryan khan

उसके दोस्त के पास से 6 ग्राम चरस मिला है, लेकिन खबरों की मानें तो आर्यन ड्रग्स ले रहा था इसका कोई सबूत नहीं है, फिर भी वो जवान लड़का लगभग दो हफ्ते से आर्थर रोड जेल में है। मुझे ऐसा लग रहा है… मैं ऐसा महसूस कर ही हूं जैसे अर्नब की बातों को दोहराया जा रहा हो। जहां उन्होंने कहा था, ‘मुझे ड्रग्स दो, मुझे ड्रग्स दो’। क्योंकि मुझे इन सारे डेवलपमेंट्स को समझने के लिए कुछ भारी भरकम पदार्थ चाहिए’।

aryan khan

मालूम हो कि 2 अक्टूबर को एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज से आर्यन को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार किया था। जिसके बाद वह फिलहाल आर्थर रोड जेल में बंद है।

About the Author :