फेमस एक्ट्रेस-डांसर मोहिना बनीं मां, रीवा की राजकुमारी ने बेटे को दिया जन्म

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 17 अप्रैल 2022, 9:55 पूर्वाह्न

यह रिश्ता क्या कहलाता है फेम टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी (Mohena Kumari) सिंह और उनके पति सुयश रावत (Suyash Rawat) लंबे इंतजार के बाद माता-पिता (Mohena Kumari And Suyash Rawant Become Parents) बन गए हैं। मोहिना ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि बेटे (Mohena Kumari Baby Boy) के जन्म से जुड़ी जानकारी अब तक कपल ने सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर नहीं की है। फिलहाल महीना के बेबी बंप की तस्वीरें (Mohena Kumari Baby Bump Photos) ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Mohina Kumar Singh And Suyash Singh

अपने दम पर हासिल की प्रसिद्धी

बता दे फेमस एक्ट्रेस डांसर मोहिना कुमारी ने अपनी प्रेगनेंसी पीरियड के दौरान लोगों को डांस और योगा के जरिए अपनी फिटनेस का ख्याल रखने के लिए काफी प्रेरित किया था। मोहिना कुमारी पहली बार सुर्खियों में तब आई, जब उन्हें डांस इंडिया डांस के मंच पर देखा गया। इसके बाद उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर, डेढ़ इश्किया, ये जवानी है दीवानी जैसे टीवी शो ने अपने अभिनय का तड़का लगाया। इसके साथ ही मोहिना को ये रिश्ता क्या कहलाता है से हर घर में प्रसिद्धि मिली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari)

शाही परिवार की राजकुमारी है मोहिना

बता दे मोहना कुमारी मध्य प्रदेश के रीवा के महाराज मार्तंड सिंह की पोती होने के साथ ही एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह अपने मायके में रीवा की राजकुमारी के तौर पर पहचानी जाती है, तो वहीं ससुराल की ओर से भी वह एक जाने-माने राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

Mohina Kumari

बता दे मोहिना ने 14 अक्टूबर 2019 को बिजनेसमैन और राजनेता सुयश रावत से शादी की थी। शादी काफी ग्रैंड रही थी और इसमें कई वीआईपी लोगों ने शिरकत की थी। वहीं अब मोहिना के मां बनने की खुशी से उनके फैंस काफी एक्साििटेड है और उन्हे नए जीवन की शुरूआत की बधाईयां दे रहे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।