तुलसी के पौधे में इस विधि से बांध दें एक हल्दी का गांठ, हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी परेशानियां

Tulsi se Jude Upay: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद ही पवित्र पौधा माना जाता है। तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसका इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। इसके अलावे हिंदू धर्म में पूरे विधि-विधान के साथ तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। कुछ लोग तुलसी के पौधे में हल्दी की गांठ बांधते हैं तो आईए जानते हैं क्या है इसका लाभ।

Tulsi se Jude Upay: तुलसी के पौधे में हल्दी के गांठ बांधने से क्या होता है फायदा

हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत ही ज्यादा महत्व है। धार्मिक अनुष्ठान और बड़े पूजा पाठ में तुलसी के पौधे का इस्तेमाल होता है। कहा जाता है अगर कोई तुलसी के पौधे में हल्दी का गांठ बनता है तो नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा आती है

करें यह काम

अब चाहे तो हल्दी को तुलसी के पौधे पर छिड़क भी सकते हैं ऐसा करने से तुलसी का पौधा हरा बना रहता है। जिससे साधक को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक तंगी की समस्या खत्म हो जाती है। तुलसी के पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

Also Read: घर में लगी तुलसी अगर दे रही है ऐसा संकेत, तो समझ लीजिए धन की होने वाली है बारिश; जाने

whatsapp channel

google news

 

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

शुक्रवार के दिन हल्दी के पौधे में गांठ बांधना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन ध्यान रहे प्रत्येक शुक्रवार को इस हल्दी के गांठ को बदलना होगा और ऐसा आपको 10 शुक्रवार तक करना होगा। उसके बाद आपको 11 में शुक्रवार के दिन नई हल्दी की गांठ बांधना होगा और पिछले 10 गांठ को जल में प्रवाहित करना होगा। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

आप अगर ऐसा करेंगे तो आपको माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होगी। घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी और हर तरह की खुशी आपके घर में आएगी। तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी खूब खुश होती है।

Share on