TMKOC के बापूजी ने की सबसे महंगी बाइक पर की सवारी, स्वैग देख फैंस के उड़े होश!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 04 जुलाई 2023, 6:01 अपराह्न

हाल-फिलहाल सोशल मीडिया पर अमित भट्ट की कुछ नई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस के चेहरे पर अपने आप हंसी आ रही है।

TMKOC Aka Amit Bhatt Photos Viral: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बापूजी का किरदार निभा कर हर घर में अपनी एक अलग पहचान खड़ी करने वाले अमित भट्ट की फैन फॉलोइंग लाखों नहीं करोड़ों में है। बापूजी के किरदार से अमित भट्ट ने ना सिर्फ लोगों के दिलों में जगह बनाई है। बल्कि इस किरदार के चलते आज लोग उन्हें अमित भट्ट के बजाय बापू जी के नाम से ही बुलाते हैं। हाल-फिलहाल सोशल मीडिया पर अमित भट्ट की कुछ नई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस के चेहरे पर अपने आप हंसी आ रही है।

गजब का है तारक मेहता के बाबूजी का स्वैग

इन वायरल तस्वीरों में अमित भट्ट बाबूजी के गेटअप में एक बाइक पर बैठे पोज देते नजर आ रहे हैं। बता दें यह बाइक हार्ले डेविडसन की बाइक है, जिस पर बापूजी काफी कूल अंदाज़ में बैठे हुए हैं। फैंस उनके इस कूल अंदाज को देख खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे, तारीफों के बीच बापूजी ने भी फैंस के काफी मजे लिए हैं।

फैंस को पसंद आया बापूजी का कूल अंदाज

फैंस को बापू जी का यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। इस दौरान जिस स्वैग में बापूजी हार्ले डेविडसन की बाइक पर बैठे टशन दे रहे हैं, उसे देख किसी ने उन्हें कबीर सिंह कहा है, तो किसी ने उन्हें पावर हाउस का टाइटल दिया है। इस दौरान एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चंपक चाचा का स्वैग देख रहे हो, चप्पल पहनकर बाइक चला रहे हैं। तो वहीं एक ने कहा- रिटायरमेंट के पैसे है, तो खर्च भी ना करूं… बेटे को एक पाई नहीं दूंगा।

View this post on Instagram

A post shared by Amit Bhatt (@amitbhatt9507)

वहीं इस दौरान कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने माधवी भाभी का नाम लेते हुए भी चुटकी ली है। यूजर ने लिखा- जब माधवी भाभी को लॉन्ग ड्राइव पर जाना हो और भिड़े का स्कूटर खराब हो जाए, तो चंपक चाचा की बाइक काम आएगी। वहीं एक ने कहा- लगता है बबीता जी बेटे से नहीं बाप से इंप्रेस हो जाएंगी।

15 सालों से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं बापूजी

ऑल ओवर अमित भट्ट का यह साइड उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि कमेंट सेक्शन में अलग-अलग अंदाज पर रिएक्शन देने वालों की भरमार लगी है। बता दे तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो बीते 15 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। वहीं 15 सालों से अमित भट्ट शो में चंपकलाल गड़ा उर्फ बापूजी के किरदार के साथ इस शो से जुड़े हुए हैं और फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।