Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: एक के बाद एक छोड़ रहे शो, तारक के बाद टप्पू ने छोड़ा शो !

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 10 जून 2022, 5:16 अपराह्न

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Oolta Chashma) शो बीते 14 सालों से लोगों की पहली पसंद का हिस्सा बना हुआ है। वहीं अब शो से एक-एक कर कई बड़े कलाकार विदाई ले रहे हैं। ऐसे में सभी यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर तारक मेहता की कास्टिंग (TMKOC Cast Team) टीम अचानक से एक-एक कर शो को अलविदा (TMKOC Cast Leave The Show) क्यों कह रही है। वहीं अब इस लिस्ट में शैलेश लोढ़ा के बाद शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट (Raj Anadkat) के शो छोड़ने की खबरें (Raj Anadkat Leave TMKOC) खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Raj Anadkat

क्या तारक मेहता को अलविदा कहेंगे राज अनादकट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज अनादकट भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कहने की तैयारी कर रहे हैं। राज अनादकट शो में टप्पू के किरदार में नजर आते हैं। बाल कलाकार के तौर पर उन्होंने शो में एंट्री ली थी और अब वह 25 साल के हो गए हैं‌। एक लंबे समय तक शो में अपनी जर्नी मजेदार अंदाज के साथ दिखाने वाले राज अनादकट ने भी शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है।

Raj Anadkat

राज अनादकट के शो को अलविदा कहने की खबरें सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में फैंस उनके शो को अलविदा कहने की एक खबर में कितनी सच्चाई है इस बात को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि इस मामले पर अब तक राज अनादकट की तरफ से कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया है। बता दे राज से पहले शो मे टप्पू का किरदार भव्या गांधी निभा रहे थे, हालांकि बाद में उनकी जगह शो में राज अनादकट ने टप्पू के किरदार को आगे बढ़ाया और शो के मनोरंजन की धार को बनाए रखा।

taarak mehta ka Oolta chashma show

एक के बाद एक कई ने छोड़ा तारक मेहता का शो

मालूम हो कि बीते कुछ सालों में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से कई किरदारों ने दूरी बनाई है। इस लिस्ट में शो की अंजली मेहता, दया बेन, शैलेश लोढ़ा, मोनिका भदोरिया और गुरु चरण सिंह का नाम शामिल है।

Raj Anadkat

ऐसे में एक-एक कर सभी कलाकारों के शो छोड़ने की खबर के बीच दयाबेन की शो में वापसी की खबर खासा सुर्खियों में है। शो के नए प्रोमो भी कुछ इस तरीके से तैयार किए गए हैं कि सभी के लिए इसमें सस्पेंस नजर आ रहा है, लेकिन क्या दयाबेन वाकई शो में वापसी करेंगी या शो से जुड़ा कोई नया ही ट्विस्ट सामने आएगा… यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।