8 साल में करोंड़ो के मालिक बनें Tiger Shroff, मुंबई में हैं तीन घर और जीते ऐसी लग्जरी लाइफ

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का नाम आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के तौर पर लिया जाता है। टाइगर श्रॉफ का बचपन में नाम जय हेमंत श्रॉफ था, लेकिन जब इंडस्ट्री में डेब्यू किया तो उन्होंने अपना नाम (Tiger Shroff First Name) बदलकर टाइगर रख लिया। टाइगर की बचपन से ही मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेने में खासा रूचि थी। ऐसे में उन्होंने छोटी सी उम्र से बारीकी से मार्शल आर्ट के हर गुर सीखें।

Tiger Shroff

बॉलीवुड में टाइगर के 8 साल

टाइगर श्रॉफ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ (Tiger Shroff Life Story) को अलग-अलग रखना ही पसंद करते हैं। यही वजह है कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी बेहद कम ही जानकारी सामने आती है, लेकिन ऐसे में आज हम आपको टाइगर की जिंदगी से जुड़े कई अनसुने पहलुओं के बारे में बताएंगे। साथ ही 8 सालों में उन्होंने इंडस्ट्री से क्या कुछ कमाया यह भी दिखाएंगे।

 Tiger Shroff

whatsapp channel

google news

 

टाइगर श्रॉफ का जिंदगी सफरनामा

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपनी पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ मुंबई से की है। बात डेब्यू की करें तो टाइगर ने फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। हालांकि यह बात अलग है कि अपनी डेब्यू फिल्म के बाद जहां वह कुछ लोगों के दिलो-दिमाग पर छा गए थे, तो वही एक बड़े तबके ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया था।

 Tiger Shroff

पहली फिल्म से हुए ट्रोल

टाइगर श्रॉफ शुरुआत में खेल और मार्शल आर्ट के साथ-साथ डांस में सबसे ज्यादा समय बिताते थे। 4 साल की उम्र से ही उन्होंने मार्शल आर्ट की प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। हालांकि बाद में उनकी रुचि बदल गई और वह अभिनेता बनने बॉलीवुड इंडस्ट्री में आ गए। साल 2014 में टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म हीरोपंती आई। इस फिल्म में उनके डांस मूव्स ने बहुत से लोगों को उनका कायल बना दिया।

Tiger Shroff

हालांकि पहली फिल्म से ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। किसी ने टाइगर श्रॉफ के पिंक लिप्स का मजाक उड़ाया, तो किसी ने उन्हें गर्लिश हीरो कहा, लेकिन बाद में जैसे-जैसे टाइगर की फिल्में आती गई उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान एक एक्शन हीरो के तौर पर खड़ी कर ली।

Tiger Shroff

एक्शन हीरो के साथ है डांस के किंग

आज टाइगर श्रॉफ को बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक्शन हीरो और बेस्ट आंसर कहा जाता है। इतना ही नहीं माइकल जैक्सन के फैन भी उनके डांस मूव्स को पसंद करते हैं। बता दें टाइगर श्रॉफ खुद भी माइकल जैकसन के बहुत बड़े फैन हैं। टाइगर को स्टंट के साथ-साथ अपनी फिल्मों में डांस के जौहर दिखाना भी खासा पसंद है। साल 2014 में उन्हें ताइकांडो में ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया था।

Tiger Shroff

युवाओं के लिए प्रेरणा है टाइगर

बात टाइगर श्रॉफ की लव लाइफ की करें तो बता दे टाईगर बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन चुनिंदा एक्टरों में से हैं, जो किसी भी तरह के नशे का सेवन नहीं करते। टाइगर ना ही सिगरेट पीते हैं और ना ही शराब पीना पसंद करते हैं। ऑल ओवर टाइगर श्रॉफ आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा कहे जा सकते हैं।

Tiger Shroff

ये हैं टाइगर श्रॉफ की लेडी लव

टाइगर श्रॉफ इन दिनों दिशा पटानी को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर कई इवेंट्स, पार्टी या मूवी प्रमोशन के दौरान एक साथ सपोर्ट किया गया है। बता दें टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी ने फिल्म बागी-2 में एक साथ काम किया था। तब से दोनों की रिलेशनशिप की खबरें लगातार सुर्खियों में है।

Tiger Shroff

करोड़ों के मालिक हैं टाइगर श्रॉफ

बात टाइगर श्रॉफ की नेटवर्थ यानी उनकी कमाई की करें तो बता दे 8 साल के अपने बॉलीवुड करियर में टाइगर श्रॉफ ने करोड़ों की संपत्ति कमाई है। टाइगर श्रॉफ की नेटवर्थ 80 करोड़ रूपये की है। वह एक फिल्म के लिए 8 करोड रुपए चार्ज करते हैं। साथ ही वह एक विज्ञापन के लिए 4 से 5 करोड रुपए लेते हैं।

Tiger Shroff

महंगी कारों का कलैक्शन है टाइगर के पास

टाइगर श्रॉफ के पास कारों का भी अच्छा कलेक्शन है। उनके पा करोड़ों की बेशकीमती कारें है। टाइगर के पास BMW 5 Series, रेंज रोवर, जैगुआर है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले साल ही मुंबई में एक सी फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा था। उनके इस अपार्टमेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। बता दें इससे पहले भी टाइगर करोड़ों के 2 फ्लैट खरीद चुके हैं।

Share on