भोजपुरी गानों मे भी लता मंगेशकर ने दी है अपनी आवाज, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड, यहाँ सुने

पूरे देश में स्वर कोकिला के नाम से मशहूर हुई दिग्गज गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने 93 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने आज रविवार की सुबह 8.12 मिनट में मुंबई के कैंडी अस्पताल में अपनी आखरी सांसें (Lata Mnageshkar died at the age of 93) ली। रिपोर्ट्स की माने तो लता मंगेशकर सबसे पहले 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित पाई गई थीं और फिर बाद में उन्हें निमोनिया जैसी बीमारी का भी सामना करना पड़ा था। तकरीबन एक महीने तक इन बीमारियों से लड़ने के बाद अंत में वह इस जंग से हार गई और उन्होंने हमेशा-हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर ली।

Lata Mangeshkar

शोक में डूबा पूरा देश :-

भारत के अनमोल रत्नों में से एक लता मंगेशकर के यूं दुनिया से चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। हर कोई सोशल मीडिया पर उनके निधन को लेकर अपना शोक व्यक्त कर रहा है। यूं तो लता जी के जीवन की ऐसी बहुत सी बातें हैं जो आप जानते होंगे, लेकिन आज हम आपको उनके उन भोजपुरी गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका रिकॉर्ड आज तक कोई भी नही तोड़ पाया है। हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक हिट गाने देने वाली लता मंगेशकर के आवाज का हर कोई दीवाना है। उन्होंने ना सिर्फ हिंदी भाषा में बल्कि भोजपुरी, तमिल, तेलुगू जैसे कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए हैं।

 

whatsapp channel

google news

 

 

कई भोजपुरी गानों को दे चुकी हैं लता जी अपनी आवाज :-

भोजपुरी इंडस्ट्री में लता जी को उनके योगदान और गाने के लिए जाना जाता है। बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि लता जी ने भोजपुरी सिनेमा की सबसे पहली फ़िल्म ‘हे गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो’ के लिए अपनी आवाज देकर उसे हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बना दिया था। उनके द्वारा गाये हुए भोजपुरी गानों को आजतक कोई भी भुला नही पाया है। लता ताई ने भोजपुरी के ऐसे कई गाने गाए हैं जो लोगों के जुबान पर रहते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे ही गाने की लिस्ट हम आपको बताते हैं।

 

आज तक कोई तोड़ नही पाया लता जी का रिकॉर्ड :-

सबसे पहले लता मंगेशकर ने  ‘हे गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो, सइंया से करा द मिलनवा हे राम’ गाया था। इसके बाद उन्होंने ‘मारे करेजवा में तीर’, ‘लाली लाली होठवा से बरसे ललईया हो कि रस चुएला’, लुक छिप बदरा में’,  ‘जा जा रे सुगना जा रे, कही दे सजनवा से’ और ‘रितिया परितिया’ जैसे गानों को अपनी आवाज दी है। यूं तो उन्होंने ऐसे बहुत से भोजपुरी भाषा में गाने गाए हैं लेकिन ये उन गानों की सूची है जो आज तक लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है और इन गानों को रिकॉर्ड कोई तोड़ नही पाया है। भोजपुरी जैसे मीठे भाषा में लता मंगेशकर की आवाज ने गुड़ मिलाने का काम किया है।

Share on