ऐसे रमेश यादव बने मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, आज है इतने संपत्ति के मालिक

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 03 जून 2021, 1:01 अपराह्न

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का जन्म 2 अप्रैल 1972 के कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में हुआ था। गुजरात के जामनगर में पढ़ाई के दौरान ही रेमो डिसूजा ने अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ दिया और अपने सपनों को पूरा करने के लिए सपनों की नगरी मुंबई आ गए। रेमो डिसूजा का पूरा नाम रेमो डिसूजा उर्फ रमेश यादव है। रेमो डिसूजा ने अपनी लाइफ में ऐसा समय भी देखा है जब वह पैसे के लिए मोहताज थे। लेकिन आज वह एक लग्जरी लाइफ जी रहे हैं और बॉलीवुड में उनका नाम कोरियोग्राफर की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है।

रेमो डिसूजा को अपनी जिंदगी में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है . एक वक्त ऐसा भी था जब उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इनके पिता वायु सेना में कुक का काम किया करते थे जिससे परिवार का गुजारा होता था लेकिन इतना काफी नहीं था। इसलिए रेमो डिसूजा को भी कई काम करने पड़े जिसमें साइकिल की दुकान में काम करना, राशन बेचना इत्यादि शामिल था।

रेमो डिसूजा को बचपन से ही डांस करने का बहुत शौक था यही वजह है कि सपनों की नगरी मुंबई उन्हें भा गई और वह मुंबई चले आये। रेमो डिसूजा की मुलाकात Lizelle से हुई तो दोनों को प्यार हो गया और दोनों शादी के पवित्र बंधन में भी बंध गए। उनकी पत्नी ने रेमो डिसूजा के मुश्किल परिस्थितियों में भी उनका पूरा साथ दिया। लिजेल के दो बच्चे हैं जिनका नाम ग्रेडियल और ध्रुव है।

आज हैं इतने संपत्ति के मालिक

किसने सोचा था कि आर्थिक स्थिति के कारण घर से भागने वाला लड़का आज करोड़ों का मालिक होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक आज उनके पास 8 मिलियन मिलियन डॉलर यानी करोड़ करीब 59 करोड़ की संपत्ति है रेमो डिसूजा ने अपनी निर्देशन में दो फिल्म बनाई साल 2013 में एबीसीडी फिल्म को निर्देशित किया। इसके 2 साल बाद यानी 2015 में ही एबीसीडी 2 इनके निर्देशन में रिलीज हुई। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

कुछ दिन पहले आया था हार्ट अटैक

साल 2020 के दौरान रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक का भी सामना करना पड़ा था। इस न्यूज़ में पूरे देश भर में सनसनी फैला दी। कई दिनों तक उन्हें अस्पताल में भी भर्ती रहना पड़ा। उस वक्त उनकी पत्नी ने उनका पूरा साथ दिया। इलाज के बाद रेमो डिसूजा बिल्कुल स्वस्थ हो गए। वह अपने फैंस की दुआओं के भी शुक्रगुजार है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।