भोजपुरी इंडस्ट्री के इन सुपरस्टार्स ने रखा है राजनीति में कदम, जानिए कौन किस पार्टी में हुए हैं शामिल

आज पूरे देश में भोजपुरी इंडस्ट्री बेहद मशहूर है। इस इंडस्ट्री से जुड़े हर कलाकार दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। फिर चाहे वो रवि किशन हो, पवन सिंह हो, खेसारी लाल यादव हो या फिर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हो। इन सभी कलाकारों की खूब फैन फॉलोइंग है और बॉलीवुड कलाकारों की तरह ही भोजपुरी इंडस्ट्री के ये सुपरस्टार्स भी खुद को राजनीति के चकाचौंध से दूर नही रख पाए हैं। भोजपुरी सिनेमा जगत में ऐसे कई सितारें हैं जिन्होंने फिल्मों में अपना नाम कमाने के बाद राजनीति की ओर रुख कर लिया और आज के समय में वह फिल्म्स और राजनीति दोनों में ही अपनी किस्मत चमका रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने फिल्मों में काम करते-करते राजनीति में एंट्री ले ली।

रवि किशन :-

ravi kishan

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में से एक सुपरस्टार है रवि किशन जिन्होंने अपने जबरदस्त अभिनय से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम होने के बाद भी रवि किशन ने राजनीति की ओर रुख किया और आज वह भाजपा के नेता है। बतादें कि रविन्द्र श्याम नारायण शुक्ला उर्फ रवि किशन भाजपा के सांसद हैं और यूपी की राजनीति में वह काफी सक्रिय भूमिका अदा करते हैं।

मनोज तिवारी :-

manoj tiwari

whatsapp channel

google news

 

इस लिस्ट में अगला नाम भोजपुरी जगत के मशहूर गायक, अभिनेता और गीतकार मनोज तिवारी का है जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और अभिनय से लोगों का दिल जीता है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ-साथ मनोज तिवारी आज राजनीति में भी अपना खूब नाम कमा रहे हैं। बता दें कि वो भाजपा की टिकट पर लोकसभा में चुनकर पहुंचे हैं और भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष पद को भी संभाल चुके हैं।

कुणाल सिंह :-

kunal singh

इस लिस्ट में अगला नाम कुणाल सिंह का हैं जिन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन कहा जाता है। वह दशकों से इस इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और राजनीति में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। बतादें कि कुणाल सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें इसमें जीत हासिल नही हो पाई थी।

संजय यादव :-

sanjay yadav

भोजपुरी इंडस्ट्री में एक और कलाकार हैं जिन्होंने कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने के बाद राजनीति में कदम रखा। बता दें कि संजय यादव ने साल 2015 में राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उस चुनाव में उन्हें जीत भी हासिल हुई थी।

दिनेश लाल यादव :-

dinesh lal yadav

इस लिस्ट में आखिरी नाम दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का है जो भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। दिनेश लाल यादव इतने पॉपुलर हैं कि उनके अपने नाम पर कई भोजपुरी फिल्में अबतक बन चुकी हैं। निरहुआ की अपनी फैन फॉलोइंग है। उनके लाखों चाहने वाले हैं। इस सब चकाचौंध के अलावा दिनेश सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल नहीं हुई लेकिन उन्होंने बाद में सपा को छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिया था।

Share on