पहले रहे लिव-इन, बाद मे शादी के बंधन में बंधे ये सितारे, इस कॉमेडियन ने तो हद पार कर दी

आज के दौर में बड़े शहरों में लिव इन रिलेशनशिप में रहना एक बेहद आम बात हो चुकी है। भारतीय कानून ने भी पिछले साल लिव इन रिलेशनशिप को मान्य करार देते हुए लड़की की उम्र 18 साल से ऊपर और लड़के की उम्र 21 साल से ऊपर होने पर इसे वैध बताई थी। इसके अलावा कानून मे ये भी बताया कि लिव इन में रहने के लिए लड़का और लड़की दोनो को या तो कुंवारा या फिर तलाखशुदा होना अनिवार्य है। आज हर कोई लिव इन रिलेशनशिप को बढ़ावा देता है।

बॉलीवुड में भी एक ऐसी ही फ़िल्म “लुका छुपी’ बनी है जो लिव इन रिलेशनशिप के ऊपर बेस्ड थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम लोगों के साथ साथ बॉलीवुड में भी ऐसे कई सितारें हैं जिन्होंने लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी किया है। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताते है जिन्होंने लंबे समय तक लिव इन में रहने के बाद शादी करने का फैसला किया और आज एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

सैफ अली खान और करीना कपूर

इस लिस्ट में पहला नाम करीना कपूर खान और सैफ अली खान का है। करीना और सैफ की जोड़ी बॉलीवुड के बेस्ट जोड़ियों में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 2012 में शादी के बंधन में बंधने वाले सैफ और करीना शादी से पहले कई सालों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि उन्होंने इस बात को कभी भी किसी से छुपाया नही था।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने साल 2017 में 1 दिसंबर को शादी की थी मगर बहुत कम लोग ही ये जानते होंगे कि शादी से पहले दोनो एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे।

whatsapp channel

google news

 

आमिर खान और किरण राव

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आर उनकी पत्नी किरण राव का हैं। यूं तो आमिर और किरण ने साल 2005 में शादी की थी मगर शादी से पहले दोनो एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। कुछ सालों तक लिव इन में रहने के बाद अमीर और किरण ने शादी करने का फैसला लिया था।

कुणाम खेमु और सोहा अली खान

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू और पटौदी खानदान की बेटी सोहा अली खान का हैं। बता दें कि साल 2015 में शादी करने से पहले कुणाल और सोहा एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे।

कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह

फ़िल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने साल 2013 में बड़े ही गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी मगर शादी के कुछ साल पहले तक दोनो एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। वैसे आपको बता दें कि फिलहाल कश्मीर और कृष्णा दो बच्चों के माता पिता हैं।

Share on