Tuesday, October 3, 2023

कमाई के मामले मे बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देतीं हैं ये साउथ अभिनेत्रियां, जानिए इनकी फीस

एक वह वक्त भी था जब फिल्मों में अभिनेत्रियों को बस आकर्षण और नृत्य संगीत के लिये रखा जाता था। उनकी भूमिकाओं को नजरअंदाज किया जाता है और पटकथा लिखनेवाले भी दमदार रोल अभिनेता के लिये ही लिखे जाते थे। फिल्मों के बिजनेस में भी यही माना जाता था कि फ़िल्में उनके दम पर चलती है। कहानी मूल रूप से एक अभिनेता के ही आस पास घूमती रहती थी।

लेकिन वक्त बदला और तस्वीर पलट गयी। अब सिनेमा जगत में महिलाओं ने पुरुषों को वर्चस्व को चुनौती देते हुए अपनी गरिमा बना ली है और कमाई में भी पीछे छोड़ते हुए अब कई अभिनेत्रियां अभिनेता के बराबर या उससे भी अधिक फीस वसूलती हैं। कई फ़िल्में महिला प्रधान बन चुकी हैं।

लेकिन बॉलीवुड की जो भव्यता है, कमाई के मामले में कुछ साऊथ अभिनेत्रियां इस भव्य भ्रम को तोड़ती नजर आती हैं और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के मुकाबले ज्यादा फीस भी वसूलती है। हम आज बात करेंगे ऐसी ही कुछ दक्षिण हसीनाओं की।

whatsapp

अनुष्का शेट्टी

फिल्म बाहुबली में राजमाता का किरदार बहुत ही दमदार और और लोगो ने राजमाता के किरदार में अनुष्का शेट्टी के अभिनय को खूब सराहा। अनुष्का शेट्टी इससे पहले भी कई सुपरहिट फिल्म का हिस्सा रही है। वे 2.5 से पांच करोड़ रूपये तक एक फिल्म की फी लेती है।

प्रियमणि

साउथ फिल्मों में प्रियमणि की लोकप्रियता जबर्दस्त है। उनकी खूबसूरती की दीवानगी लोगो के सर चढ़कर बोलती हैं। वे दक्षिण फिल्मों के ऐश्वर्या कही जाती हैं। तमिल तेलुगु कन्नड़ के साथ ही उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया है। वे एक फिल्म के लिये 2.5 करोड़ से 3 करोड़ तक की फी लेती हैं, जो कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों द्वारा ली जानेवाली रकम से अधिक है।

google news

काजल अग्रवाल

काजल अग्रवाल की फैन फॉलोइंग गजब की हैं। उनके चाहनेवाले साउथ सिनेमा के साथ ही हिंदी सिनेमा में भी काफी है। लोग उनकी यादों और खूबसूरती के कायल हैं। ‘ सिंघम’ और स्पेशल 26 जैसी फिल्मों से वे हिंदी सिनेमा के दर्शकों के दिलों पर छा गयी हैं। जानकारी के मुताबिक वे किसी साउथ फिल्म को करने के लिये 2 करोड़ तक चार्ज लेती हैं।

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया भी फिल्म ‘ बाहुबली’ का हिस्सा रहीं थीं। वे बॉलीवुड फिल्मों और साउथ फिल्मो में सक्रिय हैं। उन्होंने अब तक में कई महत्वपूर्ण फ़िल्में की हैं और खुद को साबित किया है। वे एक फिल्म के लिये 90 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का चार्ज लेती हैं।

कीर्ति सुरेश

फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही सोशल मिडिया पर अपनी छाप छोड़नेवाली अभिनेत्री कीर्ति सुरेश दक्षिण फिल्म का बड़ा नाम है। वे एक फिल्मों के लिये करीब 2 करोड़ चार्ज लेती हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,877FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles